HomeUttarakhandBageshwarBAGESHWER BIG NEWS: पहाड़ के लिए संघर्ष करने वाले लोकप्रिय ‘मोहन भाई‘...

BAGESHWER BIG NEWS: पहाड़ के लिए संघर्ष करने वाले लोकप्रिय ‘मोहन भाई‘ कोरोना से जंग हारे, दिल्ली के अपोलो अस्पताल में ली अंतिम सांस, ‘म्यर पहाड़’ पत्रिका और ‘क्रिएटिव उत्तराखंड‘ के जरिये उठाई थी आवाज

ADVERTISEMENTS
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS

दीपक पाठक, बागेश्वर
पहाड़ की पीड़ा और ज्वलंत मुद्दों को उजागर कर आवाज देने वाले लोकप्रिय मोहन बिष्ट ‘मोहनदा‘ कोरोना से जंग हार गए। जनपद बागेश्वर के गोमती घाटी के मैगड़ीस्टेट के रहने मोहन बिष्ट का गत दिवस कोरोना संक्रमण के चलते दिल्ली के अपोलो अस्पताल में असामयिक निधन हो गया।

कोरोना संक्रमण के चपेट में आने के बाद मोहन बिष्ट का आक्सीजन लेबल अचानक गिरने लगा। बताया गया है कि उन्हें समय पर दिल्ली के अस्पतालों में बेड नहीं मिल पाया। बमुश्किल अपोलो अस्पताल में बेड मिल सका, तो तब तक काफी हो चुकी थी। उनका आक्सीजन लेबल काफी नीचे गिर गया था। उपचार के दौरान गत दिवस अपोलो अस्पताल में कोरोना संक्रमण से संघर्ष में वह हार गए और उनका असामयिक निधन हो गया। स्व. बिष्ट अपने पीछे बूढ़े माता-पिता, पत्नी व दो बच्चों को रोता-बिलखता छोड़ गए हैं।

🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें

Big Breaking : अल्मोड़ा में कोरोना ने किया घातक रूप धारण, 03 की मौत

उल्लेखनीय है कि स्व. मोहन बिष्ट ने मासिक पत्रिका ‘म्यर पहाड़’ का संपादन किया और ‘क्रिएटिव उत्तराखंड संस्था‘ की स्थापना की। पत्रिका एवं संस्था के माध्यम से पूरे उत्तराखंड और पहाड़ की पीड़ा व ज्वलंत मुद्दों को उठाने का भरसक प्रयास किया। राज्य आंदोलन में युवाओं को लामबंद कर उन्होंने सक्रियता से कार्य किया और अलख जगाने का कार्य किया।

बिग ब्रेकिंग, अल्मोड़ा : Corona positive निकली गर्भवती सीधे Haldwani रेफर, Corona के देखे गये अत्यंत गम्भीर लक्षण, पढ़िये पूरी ख़बर….

इतना ही नहीं उन्हें अपनी माटी से इतना प्यार था कि दुबई में नौकरी के दौरान भी उन्होंने दुबई में प्रवासी उत्तराखंड परिषद बनाकर हर साल उत्तराखंड महोत्सव आयोजित किया। जहां प्रवासी उत्तराखंडी लोक कलाकारों को मंच प्रदान किया। दरअसल उनकी मंशा अपने पहाड़ की आवाज को देश से बाहर भी सुर देने की थी। गरुड़घाटी के निवासी मोहन बिष्ट के लोगों का इतना लगाव व जुड़ाव रहा कि आम तौर पर अपनों के बीच ‘मोहनदा‘ या ‘मोहन भाई‘ के नाम से लोकप्रिय रहे।

उत्तराखंड: बिजली के बिलों में हुई बढ़ोत्तरी, जानिये अब आपको देना होगा प्रति यूनिट कितना चार्ज ? पढ़िये पूरी ख़बर…….

वर्तमान में मोहन बिष्ट परिवार सहित दिल्ली में रहे थे। वह पेशे से मैकेनिकल इंजीनियर थे। विशाल सामाजिक दायरा होने से उन्हें बचाने के प्रयासों में अनके साथियों ने अथक प्रयास भी किए, मगर सब प्रयास व्यर्थ चले गए। संगीत, संघर्ष और समाधान का विलक्षण समन्वय बिठाने की अनूठी कला जैसे मोहनदा के अंदर कूट-कूट कर भरी थी। जैसे ही गृह क्षेत्र में उनके निधन का समाचार पहुंचा, तो सभी स्तब्ध रह गए। तमाम लोगों को उन्हें खोने का काफी मलाल है।

BREAKING NEWS: कोरोना की दूसरी लहर में बागेश्वर में हुई तीसरी मौत, कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेज, अब तक 20 मौतें

Big Breaking Almora : अब विवाह या अन्य समारोह के लिए प्रशासन से पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य, डीजे का प्रयोग प्रतिबंधित, जिला मजिस्ट्रेट ने जारी किये सख्त आदेश

Almora News : कोरोना काल में अपनी सेहत का भी ध्यान रखें पत्रकार : डी.आई.ओ.

ALMORA NEWS: उत्तराखंड पुलिस की प्रशिक्षु एसआई वंदना ने कोरोना संक्रमित व प्लाज्मा डोनर को करीब लाने का नायाब तरीका निकाला, डीजीपी की स्वीकृति पर बना डाली प्लाज्मा डोनेशन वेबसाइट

सल्ट उप चुनावः दो मई को मतगणना की तैयारी में जुटा जिला प्रशासन, मतगणना कार्मिकों ने आज लिया प्रशिक्षण, त्रुटिरहित हो मतगणना का कार्य-नितिन भदौरिया

BAGESHWER NEWS: बाजार में उमड़ी भीड़ ने उड़ाई सामाजिक दूरी की धज्जियां, एक तरफ कोरोना का कोहराम, फिर भी लोग बेफिक्र

BAGESHWER NEWS: 21 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Big News : काकड़ीघाट—क्वारब सड़क चौड़ीकरण के काम में मानकों की उड़ाई जा रही धज्जियां, सरेआम नदी में डाला जा रहा मिट्टी—मलबा

Haldwani News : ‘नासै रोग हरे सब पीरा, जपत निरंतर हनुमत बीरा।।’ ! कोरोना गाइड लाइन अनुपालन के साथ मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments