Big News : काकड़ीघाट—क्वारब सड़क चौड़ीकरण के काम में मानकों की उड़ाई जा रही धज्जियां, सरेआम नदी में डाला जा रहा मिट्टी—मलबा

0

सुयालबाड़ी से अनूप सिंह जीना की रिपोर्ट
यहां अल्मोड़ा—हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग में काकड़ीघाट से क्वारब तक किये जा रहे सड़क चौड़ीकरण के कार्य में मानकों की पूरी तरह अवहेलना की जा रही है। यहां एनजीटी के आदेशों की भी धज्जियां उड़ रही हैं।


ADVERTISEMENTS

उल्लेखनीय है कि काफी समय से यहां एनएच पर काकड़ीघाट से क्वारब तक सड़क चौड़ीकरण का काम चल रहा है। इस कार्य के दौरान जहां एक ओर रोज मार्ग में जबरदस्त जाम लग रहा है वहीं निर्माण कार्य से जुड़े लोगों द्वारा एनजीटी (राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण) के निर्देशों की भी खुलेआम अवहेलना करते हुए सड़क कटान का तमाम मलबा कोसी नदी में फैंका जा रहा है। ज्ञात रहे ​कि एनजीटी ने पूरे प्रदेश में पहाड़ कटान का मलबा नदी में प्रवाहित करने पर रोक लगाई हुई है।

इसे देखते हुए जगह-जगह डंपिग जोन भी बनाए गए हैं। एनजीटी की शर्त के अनुसार, चट्टान काटकर निकाले गए मलबे को ट्रकों में भरकर डंपिग जोन में जमा किया जाना चाहिए। ताकि वनस्पतियों और जलीय जीव जंतुओं को नुकसान न पहुंचे, लेकिन इसके विपरीत सड़क पर काम कर रही एजेंसियां पैसा बचाने के लिए मशीनों से मलबे को नदी में गिरा रही हैं। स्थानीय जागरूक नागरिकों का आरोप है कि प्रशासन द्वारा भी आंख मूंद ली गई है। विभिन्न माध्यमों से सूचित किये जाने पर भी कोई कार्रवाई नही हुई है। इधर सीएनई की इस संबंध में संबंधित विभाग के एई ललित तिवारी का कहना है कि मिट्टी के लिए निर्धारित डंपिंग जोन बनाये गये हैं। मिट्टी मलबा वहीं डाली जानी चाहिए। वह मामले का संज्ञान लेंगे।

Big Breaking : अल्मोड़ा में कोरोना ने किया घातक रूप धारण, 03 की मौत

बिग ब्रेकिंग, अल्मोड़ा : Corona positive निकली गर्भवती सीधे Haldwani रेफर, Corona के देखे गये अत्यंत गम्भीर लक्षण, पढ़िये पूरी ख़बर….

उत्तराखंड: बिजली के बिलों में हुई बढ़ोत्तरी, जानिये अब आपको देना होगा प्रति यूनिट कितना चार्ज ? पढ़िये पूरी ख़बर…….

BREAKING NEWS: कोरोना की दूसरी लहर में बागेश्वर में हुई तीसरी मौत, कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेज, अब तक 20 मौतें

Big Breaking Almora : अब विवाह या अन्य समारोह के लिए प्रशासन से पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य, डीजे का प्रयोग प्रतिबंधित, जिला मजिस्ट्रेट ने जारी किये सख्त आदेश

Almora News : कोरोना काल में अपनी सेहत का भी ध्यान रखें पत्रकार : डी.आई.ओ.

ALMORA NEWS: उत्तराखंड पुलिस की प्रशिक्षु एसआई वंदना ने कोरोना संक्रमित व प्लाज्मा डोनर को करीब लाने का नायाब तरीका निकाला, डीजीपी की स्वीकृति पर बना डाली प्लाज्मा डोनेशन वेबसाइट

सल्ट उप चुनावः दो मई को मतगणना की तैयारी में जुटा जिला प्रशासन, मतगणना कार्मिकों ने आज लिया प्रशिक्षण, त्रुटिरहित हो मतगणना का कार्य-नितिन भदौरिया

BAGESHWER BIG NEWS: पहाड़ के लिए संघर्ष करने वाले लोकप्रिय ‘मोहन भाई‘ कोरोना से जंग हारे, दिल्ली के अपोलो अस्पताल में ली अंतिम सांस, ‘म्यर पहाड़’ पत्रिका और ‘क्रिएटिव उत्तराखंड‘ के जरिये उठाई थी आवाज

BAGESHWER NEWS: बाजार में उमड़ी भीड़ ने उड़ाई सामाजिक दूरी की धज्जियां, एक तरफ कोरोना का कोहराम, फिर भी लोग बेफिक्र

BAGESHWER NEWS: 21 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Big News : काकड़ीघाट—क्वारब सड़क चौड़ीकरण के काम में मानकों की उड़ाई जा रही धज्जियां, सरेआम नदी में डाला जा रहा मिट्टी—मलबा

Haldwani News : ‘नासै रोग हरे सब पीरा, जपत निरंतर हनुमत बीरा।।’ ! कोरोना गाइड लाइन अनुपालन के साथ मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव

ADVERTISEMENTS
कैंचीधाम की भीड़ ने किया बेहाल!
दिन भर सरकते रहे वाहन
▶ पूरी खबर YouTube पर देखें