जिला सूचना अधिकारी अल्मोड़ा ने जनपद के समस्त पत्रकारों से अपील करी है कि मीडिया कवरेज के दौरान स्वयं की सुरक्षा का भी ध्यान रखें। जिला सूचना अधिकारी ने पत्रकारों से आग्रह किया है कि यदि वह दुर्भाग्यवश कोरोना संक्रमित हो जाते हैं तो उसकी जानकारी 7055007025 पर उपलब्ध करायें। ताकि प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग से सम्पर्क कर उनको वांछित सुविधाएं एवं उपचार दिलाया जा सके। यदि कोई पत्रकार घर पर आईसोलेट है तो घर का पता, आईसोलेशन की तिथि तथा मोबाईल नम्बर से भी सूचित करें। यदि भर्ती है तो अस्पताल का नाम तथा स्थान भी अवगत करायें। कवरेज करने के लिए फील्ड में जाते समय मास्क, फेस शील्ड तथ सामाजिक दूरी का अनुपालन भी करें। भीड-भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचे। संक्रमण के इस दौर में खुद को सुरक्षित रखें।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।