सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी कोरोना काल में देशवासियों के सब दु:ख, संताप और संकट हरने की मंगल कामना के साथ यहां हल्द्वानी के सत्यलोक कॉलोनी गली नंबर 8 स्थित संकटमोचन दरबार में कोविड गाइडलाइन के अनुपालन के साथ श्री हनुमान जन्मोत्सव मनाया गया। इस धार्मिक आयोजन से पूर्व समस्त परिसर को सेनेटाइज भी किया गया।
ADVERTISEMENTS
इस मौके पर हवन एवं पूजन के बाद आरती व प्रसाद वितरण किया गया। वही श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर के महंत संजय गुप्ता द्वारा सभी भक्तों को फेस मास्क दिये गये तथा हाथों को सैनिटाइज कराया गया। परिसर को नगर निगम के द्वारा चयनित किया गया था।
हनुमान जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए भक्तों द्वारा संगीतमय भजनों का गुणगान कर पुण्य के भागी बने एवं प्रसाद ग्रहण किया। हवन एवं पूजन में महंत संजय गुप्ता सेवक, विपुल अग्रवाल, कमल जोशी, मुन्ना लाल वार्ष्णेय, विक्की नेगी, सौरभ बलूनी, राजेंद्र जोशी, कुलदीप गुप्ता, पार्थ गुप्ता, सौरभ जोशी, गौरव गुप्ता व अन्य भक्तगण मौजूद थे।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।