HomeUttarakhandUdham Singh Nagarसितारगंज : बंगाली समुदाय के प्रमाण पत्रों से पूर्वी पाकिस्तानी व बांग्लादेशी...

सितारगंज : बंगाली समुदाय के प्रमाण पत्रों से पूर्वी पाकिस्तानी व बांग्लादेशी शब्द को न हटाने के विरोध में सरकार का पुतला फूंका

ADVERTISEMENTS

सितारगंज। एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था शक्तिफार्म सहप्रभारी गोविन्द देवनाथ रतनफार्म संस्था प्रभारी विश्वजीत मिस्त्री के नेतृत्व में संस्था के माध्यम से सम्पूर्ण उत्तराखण्ड में बंगाली समुदाय के परिवारों को तहसील स्तर से जारी होने वाले प्रमाण पत्रों में से पूर्वी पाकिस्तानी एवं बांग्लादेशी शब्द को उत्तराखण्ड सरकार के द्वारा न हटाए जाने के विरोध में शक्तिफार्म संस्था पदाधिकारियों ने उत्तराखंड सरकार का शक्तिफार्म सुभाष चौक में पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

इस दौरान एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था शक्तिफार्म उपसचिव राकेश बैरागी समाजसेवी रमेश राय ने संयुक्त रूप से कहा की उत्तराखंड में बंगाली समुदाय के परिवारों को तहसील स्तर से जारी होने वाले प्रमाण पत्रों में पूर्वी पाकिस्तान एवं पूर्वी बांग्लादेशी शब्द का कई वर्षों से प्रयोग किया जा रहा है। जबकि बंगाली समुदाय के लोगों ने स्वतंत्र भारत देश में जन्म लेकर भारतीय नागरिक होने के साथ साथ भारतीय संविधान में पूर्ण आस्था निष्ठा रखते हुऐ भारतीय संविधान का सम्पूर्ण पालन कर समाजहित व भारतहित में लगातार कार्य कर रहे हैं तो फिर बंगाली समुदाय के लोग पूर्वी पाकिस्तानी एवं पूर्वी बांग्लादेशी कैसे हो गए।

इस दौरान उत्तराखंड सरकार का पुतला फूंकने में संस्था कोषाध्यक्ष बलराम हालदार, मीडिया प्रभारी मुकेश सरकार, शक्तिफार्म संस्था सहप्रभारी गोविन्द देवनाथ, सचिव श्रीवास पाल, उपसचिव राकेश बैरागी, कोषाध्यक्ष शंकर चौधरी, बीडीसी मेंबर तेलियापुर, अजय कुमार, गांधी पूर्व, बीडीसी निर्मल, नगर सुनील, मण्डल चन्दन सरकार, विजय चन्द, शक्ति सरकार, विश्वजीत मिस्त्री, गोविन्द मण्डल, विश्वजीत मिस्त्री, प्रदीप मण्डल, निरंजन मिस्त्री, सुमेंद्र यादव, धीरज बाईन, प्रभाष विश्वास, दीप मण्डल, अभिजीत सरकार, अजय साना, सुशील राय, सूरज मिस्त्री आदि लोग उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments