HomeUttarakhandAlmoraसोमेश्वर: बंशीधर भगत के जन्मदिन पर रोपे पौधे, विधायक आवास पर चहल-पहल

सोमेश्वर: बंशीधर भगत के जन्मदिन पर रोपे पौधे, विधायक आवास पर चहल-पहल

सोमेश्वर, 9 अगस्त। यहां क्षेत्रीय विधायक एवं राज्यमंत्री रेखा आर्या के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत का जन्मदिन मनाते हुए इस उपलक्ष्य में क्षेत्र में फलदार प्रजाति के पौधों का रोपण किया।
भाजपा के सोमेश्वर मण्डल कार्यकताओं ने प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के 71 जन्मदिन पर उनके दीर्घ जीवन की कामना की और प्रदेश अध्यक्ष को जन्मदिन पर शुभकामनाएं प्रेषित की। इस मौके पर भाजपा नेता राज्य मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू ने कार्यकर्ताओं को मास्क व सैनिटाइजर बांटे तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की।इस मौके पर भाजपा नेता गिरधारी लाल साहू, मण्डल अध्यक्ष खड़क सिंह, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र कैड़ा, विधायक प्रतिनिधि डा. देवेंद्र जोशी व भुवन जोशी, ठाकुर नयाल, महामंत्री चन्दन विष्ट, दीवान बोरा, ललित सिंह, पुष्कर मेहता, दलीप रौतेला, नन्दन गोस्वामी, कैलाश जोशी, सुरेश बोरा आदि कार्यकर्ताओं ने अपने अपने क्षेत्र में फलदार प्रजाति के पौधों का रोपण किया।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Advertisement

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments