सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर जनपद में सब्जियों की ओवररेटिंग पर जिला प्रशासन हरकत में आया है। जिलापूर्ति अधिकारी ने सभी सब्जी व फल विक्रेताओं को अपने अपने दुकानों में रेटलिस्ट चस्पा करने के निर्देश जारी किए है।
ADVERTISEMENTS
जिला पूर्ति अधिकारी अरुण वर्मा ने बताया कि नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में साग सब्जियों एवं फलों की ओवर रेटिंग की शिकायतें मिल रही है। जिस पर जिलाधिकारी ने सख्त रुख अपनाते हुए ओवर रेटिंग रोकने को निर्देशित किया। जिस पर क्षेत्रों में तैनात पूर्ति निरीक्षकों को पत्र जारी करते हुये कहा, प्रतिदिन सब्जियों की कीमतों पर नजर रखने एवं उनके द्वारा रखे गए स्टॉक की चेकिंग भी करें साथ ही अधिक कीमत पर सब्जी व राशन बेचने वालों पर कार्यवाही के निर्देश हैं। उन्होंने सब्जी की दुकानों में चस्पा करें रेट लिष्ट लगाने तथा नियमों का उल्लंघन करने पर आवश्यक वस्तु एवं आपदा प्रबंधन अधिनियम के कार्यवाही करने के निर्देश भी पूर्ति निरीक्षको को दिये।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।