बागेश्वर ब्रेकिंग : आप के बसंत कुमार का स्वयं को 11वां अवतार बताने वाला आडियो वायरल, अब करने जा रहे प्रेस कांफ्रेंस

0
फाइल फोटो

बागेश्वर। हाल ही में बसपा छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए एड. बसंत कुमार और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बाल कृष्ण का कथित आडियो इन दिनों राजनीति गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस आडियो में कथित रूप से बसंत कुमार अपने आप को ग्यारहवां अवतार बता रहे हैं। हमने उनसे इस मामले में संपर्क किया तो उन्होंने कहा कि कुछ ही देर में इस प्रकरण को लेकर वे एक पत्रकारवार्ता करने जा रहे हैं। जबकि कांग्रेसी नेता बालकृष्ण ने कहा है कि घटना बिल्कुल सत्य है और बसंत कुमार ने उनसे टेलीफोन पर यह बात कही।


ADVERTISEMENTS
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 14
विज्ञापन 13
विज्ञापन 12
विज्ञापन 11
विज्ञापन 10
विज्ञापन 9
विज्ञापन 8
विज्ञापन 7
विज्ञापन 6
विज्ञापन 5
विज्ञापन 4
विज्ञापन 3
विज्ञापन 2
विज्ञापन 1

बालकृृष्ण ने बताया कि जब बसंत कुमार आप में शामिल हुए थे उसके आसपास ही वे एक घायल महिला को लेकर चिकित्सालय पहुंचे थे। वहां बसंत कुमार पिस्टल लेकर पहुंचे थे। तब बसंत ने उनकी राजनीति को लेकर टोकाटाकी की थी। इसके बाद जब उन्होंने टेलीफोन पर बात की तो बसंत कुमार ने अपने आप को ग्यारहवां अवतार बताया। बालकृष्ण का कहना था कि जब बसंत बसपा में थे तब वे अपने आप को बौद्ध धर्मा का अनुयायी बताते थे अब हिंदु धर्म का 11वां अवतार बता रहे हैं।

बागेश्वर अपडेट : 11वां अवतार कांग्रेस का प्रपंच, बालकृष्ण पर करुंगा मानहानि का दावा- बसंत कुमार

1 मिनट 39 सैकेंड के इस आडियो में कथित रूप से बसंत कुमार स्वयं को हिंदू धर्मा का 11वां अवतार बता रहे हैं। और कह रहे हैं कि वे कृष्ण का अवतार हैं जिस चीज को भी छू लें वह धन्य हो जाता है। वे कहते दिख रहे हैं कि क्या समझ रहे हो उनके पीछे बैग पकड़ कर चलने वाला छोटा मोटा आदमी है। बसंत कुमार के पीछे बैग पकड़ कर चलना भी किस्मत वालों को नसीब होता है। इस पर बालकृष्ण कहते हैं तुम अपने आप को भगवान का अवतार मानने लगे हो तो बसंत की कथित आवाज में कहा जाता है कि गौतम बुद्ध का अवतार हूं। आगे भी क्या है सुनें पूरा आडियो…

हल्द्वानी : दोस्त का जन्मदिन के बहाने भोजियाघाट ले गई मौत, वापसी में पनियाली के दो युवकों को बनाया शिकार, परिवारों में कोहराम

ADVERTISEMENTS