HomeAccidentहल्द्वानी ब्रेकिंग : दोस्त का जन्मदिन के बहाने भोजियाघाट ले गई मौत,...

हल्द्वानी ब्रेकिंग : दोस्त का जन्मदिन के बहाने भोजियाघाट ले गई मौत, वापसी में पनियाली के दो युवकों को बनाया शिकार, परिवारों में कोहराम

हल्द्वानी। दोस्त की जन्मदिन पार्टी मना कर हल्द्वानी वापस लौट रहे दो युवकों की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गई। बाइक तो सड़क पर ही रह गई लेकिन दोनों युवक खाई में लुढ़क गए। जैसे तैसे दोनों को आधीरात को एसटीएच हल्द्वानी पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दोनों युवक पनियाली के रहने वाले थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उधमसिंह नगर के केलाखेड़ा निवासी अभिषेक राणा पनियाली में अपने मामा के घर पर रहता था। पनियाली में ही योगेश चौहान का भी घर है। दोनों के दोस्त राजपुरा में रहते हैं। कल शाम को वे एक दोस्त का जन्मदिन सेलिब्रेट करने के लिए कमल विजय और अमन पाल के साथ भोजियाघाट गए थे। दोस्त का बर्थडे मनाने के बाद गांव के कमल और विजय पहले ही घर को निकल गए थे और रात 11 बजे अभिषेक और योगेश बाइक से भुजियाघाट से वापस आ रहे थे। अवानक उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पैराफिट से जा टकराई। इससे गाड़ी तो सड़क पर ही रह गई लेकिन अभिषेक और योगेश खाई में जा गिरे।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

इस बीच पीछे से आ रहे एक अन्य साथी ने सड़क पर उनकी गाड़ी देखी तो हादसे की आशंका के चलते आगे निकल गए दोस्तों को फोन किया। जिसके बाद उन्होंने आसपास के लोगों को सूचित किया मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने खाई से दोनों को निकाल कर सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया है। योगेश अपने परिवार का इकलौता लड़का था। पुलिस ने दोनों शवों को अंत्यपरीक्षण के बाद शवों को परिजनों के हवाले कर दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

अल्मोड़ा : हिंदी विभाग की प्रो. के कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद एसएसजे परिसर तीन दिन के लिए बंद

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments