बागेश्वर न्यूज : 11वां अवतार कांग्रेस का प्रपंच, बालकृष्ण पर करुंगा मानहानि का दावा- बसंत कुमार

0

बागेश्वर। खुद को 11वां अवतार बताने वाली आप नेता बसंत कुमार की कथित आडियो क्लिप पर स्वयं बसंत कुमार ने अपना पक्ष रखा है। उन्होंने कहा है कि अव्वल तो क्लिप में आवाज उनकी नहीं है, फिर भी यदि एक बार को क्लिप को सच मान भी लिया जाए इसमें उनका नाम लेकर बोल रहा शख्स अपने बारे में बोल रहा है। इसमें वह समाज में कोई अपराधिक कृत्य नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि किसी को भगवान मानना लोगों की आस्था का सवाल है। इसलिए वे कांग्रेसी नेता बालकृष्ण को आज ही मानहानि का नोटिस भेजेंगे।


ADVERTISEMENTS
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 14
विज्ञापन 13
विज्ञापन 12
विज्ञापन 11
विज्ञापन 10
विज्ञापन 9
विज्ञापन 8
विज्ञापन 7
विज्ञापन 6
विज्ञापन 5
विज्ञापन 4
विज्ञापन 3
विज्ञापन 2
विज्ञापन 1

यहां अब से कुछ देर पहले आहूत एक पत्रकारवार्ता में बसंत कुमार ने कहा कि उन्होंने भी वायरल आडियो सुनी है। और उसमें जो आवाज उनकी बताई जा रही वे वह हूबहू उनसे मेल खाती है। उन्होंने दावा किया कि यह उनकी आवाज है ही नहीं। लेकिन इसके बाद उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति अपने आपके भगवान होने का दावा करता है तो यह कोई अपराध नहीं है। इसलिए वे बालकृष्ण पर मानहानि का दावा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक अधिवक्ता होने के नाते वह अच्छी तरह से जानते हैं कि स्वयं के लिए किया जाने वाला दावा अपराध की श्रेणी में नहीं आता।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस बागेश्वर में आम आदमी पार्टी के बढ़ते जनाधार को देखकर घबरा गई हैं और इसलिए ऐसे छद्म दुष्प्रचार करके उनकी छवि को खराब कर रही हैं। उन्होंने कहा कि वे एक सादगी से अपना जीवन बिताना चाहते हैं लेकिन कांग्रेसी नेता उन्हें उकसा कर उनकी छवि को खराब कर रही है।

इससे पहले हमारी खबर बागेश्वर : आप के बसंत कुमार का स्वयं को 11वां अवतार बताने वाला आडियो वायरल, अब करने जा रहे प्रेस कांफ्रेंस

ADVERTISEMENTS