HomeUttarakhandNainitalHaldwani News : आशा वर्कर्स ने सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप,...

Haldwani News : आशा वर्कर्स ने सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप, मांगे माने जाने तक हड़ताल पर डटे रहने का एलान

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

ADVERTISEMENTSAd

मासिक वेतन, सरकारी कर्मचारी का दर्जा, पेंशन सहित 12 सूत्रीय मांगों को लेकर आशा वर्कस की हड़ताल को 10 दिन पूरे हो चुक हैं। कार्यकर्तियों ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया है।

धरनास्थल महिला अस्पताल हल्द्वानी पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि ऐक्टू से संबद्ध उत्तराखण्ड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन से जुड़ी आशाओं के प्रतिनिधिमंडल के साथ 9 अगस्त को हुई वार्ता में मुख्यमंत्री ने कल तक अच्छी खबर मिलने का वादा किया था, लेकिन अच्छी खबर तो छोड़िए ‘कोई खबर’ भी अभी तक नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री आशाओं से किया वादा निभाकर आशाओं के लिए सम्मानजनक मासिक वेतन और अन्य मांगों के समाधान की तत्काल घोषणा करें अन्यथा आंदोलन और हड़ताल जारी रहेगी।

आशा नेताओं ने कहा कि आशाओं का यह शोषण बर्दाश्त नही किया जायेगा।
बुधवार को धरना—प्रदर्शन में रिंकी जोशी, भगवती बिष्ट, मनीषा आर्य, रीना बाला, मंजू रावत, सरोज रावत, पुष्पा राजभर, लता जोशी, चंद्रकला, चम्पा मेहरा, अनुराधा, रेशमा परवीन, आशा, ममता, कमला, मीना, रजनी, रेशमा, गीता समेत बड़ी संख्या में आशा वर्कर्स मौजूद रहीं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments