HomeUttarakhandAlmoraउत्तराखंड शासन ने अल्मोड़ा के डीएफओ को हटाया, इन्हें दिया अतिरिक्त प्रभार

उत्तराखंड शासन ने अल्मोड़ा के डीएफओ को हटाया, इन्हें दिया अतिरिक्त प्रभार

देहरादून| उत्तराखंड शासन ने अल्मोड़ा जिले के डीएफओ महातिम यादव को उनके वर्तमान पदभार से अवमुक्त करते हुए कार्यालय प्रमुख वन संरक्षक (हॉफ), उत्तराखण्ड देहरादून से अटैच किया गया है। जबकि उनके स्थान पर बागेश्वर जिले के हिमांशु बागड़ी को अल्मोड़ा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इस संबंध में सचिव विजय कुमार यादव ने आदेश जारी किया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

सचिव विजय कुमार यादव द्वारा जारी आदेश में बताया गया है कि, भारतीय वन सेवा (उत्तराखण्ड संवर्ग), उप वन संरक्षक/ प्रभागीय वनाधिकारी, अल्मोड़ा वन प्रभाग के पद पर तैनात महातिम यादव को तत्काल प्रभाव से उनके वर्तमान पदभार से अवमुक्त करते हुए कार्यालय प्रमुख वन संरक्षक (हॉफ), उत्तराखण्ड देहरादून से अटैच किया गया है।

तत्क्रम में अग्रिम आदेशों तक अल्मोड़ा वन प्रभाग, अल्मोड़ा का प्रभार हिमांशु बागड़ी, उप वन संरक्षक/प्रभागीय वनाधिकारी, बागेश्वर वन प्रभाग, बागेश्वर को उनके वर्तमान पदभार के साथ-साथ अतिरिक्त रूप से प्रदान किया जाता है। उक्त अतिरिक्त प्रभार हेतु हिमांशु बागड़ी, उप वन संरक्षक/ प्रभागीय वनाधिकारी, बागेश्वर वन प्रभाग, बागेश्वर को किसी भी प्रकार के अतिरिक्त वेतन/भत्ते आदि अनुमन्य नहीं होंगे।

महातिम यादव, उप वन संरक्षक तथा हिमांशु बागड़ी, उप वन संरक्षक तत्काल अपने नवीन पद पर कार्यभार ग्रहण करते हुए अनुपालन आख्या शासन को उपलब्ध करायेंगे।

UKPSC Result : उत्तराखंड पुलिस भर्ती का रिजल्ट हुआ जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments