HomeUttarakhandAlmoraMedical College में करें 500 Oxygen beds की व्यवस्था, घोषित करें Covid...

Medical College में करें 500 Oxygen beds की व्यवस्था, घोषित करें Covid Center, शुरू करें घर—घर Vaccination अभियान : मनोज तिवारी

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
अल्मोड़ा के पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने प्रदेश सरकार से अल्मोड़ा मेडिकल कालेज को तुरंत कोविड सेंटर घोषित कर इसमें कम से कम 500 आक्सीजन बैडों की व्यवस्था करने तथा घर—घर जाकर वैक्शीनेसन को अभियान की तर्ज पर संचालित करने की मांग की है।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

उन्होंने कहा कि यदि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य के मुद्दे पर जरा सी भी गंभीर होती तो अल्मोड़ा मेडिकल कालेज को तीन वर्ष पूर्व ही संचालित कर देती। जिससे कि अल्मोड़ा में स्वास्थ्य व्यवस्थाएं बेहतर होती और कोरोना के इस विपरीत समय में आम जनता को इसका सीधा लाभ मिलता। उन्होंने कहा कि महामारी के इस समय में पिथौरागढ़, बागेश्वर, मुनस्यारी, डीडीहाट, रानीखेत, कपकोट सहित अल्मोड़ा के नजदीकी समस्त पहाड़ी क्षेत्रों के लोगों के लिए यह वरदान साबित होता।

Almora Breaking : कोरोना से तीन बुजुर्गों की मौत, बाजार में उमड़ रही भीड़ में लोग भूले Social Distancing, एटीएम, दवा की दुकानों, विद्युत बिल काउंटर पर लगी कतारें

तिवारी ने कहा कि प्रदेश सरकार को अल्मोड़ा मेडिकल कालेज को तुरन्त कोविड सेन्टर घोषित कर देना चाहिए तथा कम से कम इसमें तत्काल अवस्था में 500 आक्सीजन बैडों की व्यवस्था करनी चाहिए। कहा कि मेडिकल कालेज होने व सारी व्यवस्थाएं होने के बाबजूद भी यदि प्रदेश सरकार इसे अभी तक संचालित नहीं करवा पाई तो यह सीधे प्रदेश सरकार की नाकामी है। तिवारी ने कहा कि इस कोविड के समय में सरकार की स्वास्थ्य व्यवस्था की पूरी पोल खुल गयी है। आज की स्थिति में हल्द्वानी के चिकित्सालयों में कोविड संक्रमितोंकी बढ़ती संख्या के चलते आईसीयू बेडों की बेहद कमी है।

ऐसे में यदि पहाड़ी क्षेत्रों में दिक्कतें बढ़ती हैं तो आम जनता कहां जाएगी। तिवारी ने वैक्शीनेसन को लेकर भी कहा कि 1 मई से 18 वर्ष से ऊपर के युवाओं को वैक्शीन लगनी थी परन्तु अभी 45 से ऊपर उम्र वालों के लिए भी पर्याप्त मात्रा में वैक्शीन नहीं है।तिवारी ने कहा कि राज्य सरकार की यह जिम्मेदारी है कि वह पर्याप्त मात्रा में वैक्शीन की व्यवस्था करे जिससे अविलम्ब टीकाकरण अपनी गति को पकड़ सके। उन्होंने कहा कि इस कोरोनाकाल में मध्यमवर्गीय, व्यवसाईयों, श्रमिक वर्ग, कोचिंग इन्स्टीट्यूट संचालओं के सामने बेहद आर्थिक कठिनाईयां उत्पन्न हो गयी हैं।

Big Breaking Almora : मूसलाधार बारिश में ढह गई जिला पंचायत आवसीय परिसर की दीवार, कई परिवार आए खतरे की जद में, लोगों के घरों में घुसा पानी, नुकसान की सूचना

प्रदेश सरकार को इस वर्ग को ध्यान में रखकर इनके लिए आर्थिक पैकेज की घोषणा करनी चाहिए।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को पहले से ही ऐसे विपरीत समय के लिए तैयार रहना चाहिए था तथा स्वास्थ्य, जीवनरक्षक दवा,आक्सीजन आदि की पूरी व्यवस्था करके रखनी चाहिए थी जिससे कि विपरीत समय में ऐसी विषम परिस्थितियां पैदा ना हों। पूर्व विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार को बुजुर्गों, विकलांगों एवं वैक्शीनेसन में तेजी लाने के लिए घर—घर जाकर वैक्शीनेसन की व्यवस्था भी करनी चाहिए जिससे कि वैक्शीनेसन सेन्टर में लगने वाली भीड़ कम हो, वैक्शीनेसन में तेजी आये तथा सभी लोगों को सहूलियत के साथ वैक्शीन लग सके।

हल्द्वानी ब्रेकिंग : Corona curfew के दौरान कुसुमखेड़ा चौराहे पर mobile पर game खेलते मिले तीन पुलिस कर्मी, आईजी—एसपी ने किया Suspend

Breaking News : IPL में corona virus ने डाला विघ्न, Kolkata Knight Riders व Bengaluru के बीच होने वाला Match रद्द

Supreme Court ने कहा ‘लॉकडाउन पर विचार करें केंद्र व राज्य सरकार’, हाशिए पर रहने वाले समुदायों की जरूरतें पूरा करें, विस्तार से पढ़िये सर्वोच्च न्यायालय ने क्या—क्या कहा…..

संपूर्ण उत्तराखंड में 6 मई तक का कोविड कर्फ्यू ! पैनिक मत होइये काफी ​सहूलियतें भी हैं, बिना कारण कोई नही करेगा परेशान, जानिये क्या हैं आदेश…..

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments