HomeUttarakhandAlmoraबड़ी ख़बर : अंकिता हत्याकांड ने खोल दी अवैध होटल-ढाबों की पोल

बड़ी ख़बर : अंकिता हत्याकांड ने खोल दी अवैध होटल-ढाबों की पोल

⏩ पूर्व दर्जा राज्यमंत्री सती ने उठाया बड़ा मुद्दा

⏩ इतने सालों में सरकारी भूमि में कैसे हुआ अवैध निर्माण

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTSAd Ad

उत्तराखंड प्रदेश सरकार के पूर्व दर्ज़ा राज्य मंत्री एडवोकेट केवल सती ने कहा कि रिजोर्ट में हुए अंकिता हत्याकांड ने उत्तराखंड के हर जिले में अवैध रूप से बने हुए रिजोर्ट होटल ढाबों की पोल भी खोल दी है।

सती ने प्रेस को दिए गए अपने बयान में कहा कि इससे पूर्व इन अवैध रूप से बने हुए रिजोर्ट होटल ढाबों को किसी न किसी का संरक्षण प्राप्त था इसलिए प्रशासन के चेकिंग के दौरान ही जनता को ये पता चला कि हर जिले में कितने रिजोर्ट होटल ढाबे सरकारी भूमि में बने हुए हैं। सती ने कहा कि जबकि ऐसे रिजोर्ट होटल ढाबे जब अवैध रूप से सरकारी भूमि में बन रहे थे तब उन्हें देखने वाला कोई नहीं था। नहीं तो सरकारी भूमि में अवैध रूप से ये रिजोर्ट होटल ढाबे नहीं बन पाते।

सती ने कहा कि सरकार को इस संबंध में स्पष्ट दिशा निर्देश जारी करने चाहिए और प्रशासन को भी हमेशा जागरूकता से निरन्तर ये अभियान जारी रखना चाहिए ताकि कोई भी अवैध रूप से सरकारी भूमि में रिजोर्ट होटल व ढाबे आदि ना बना सके।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments