उत्तराखंड: बच्चों के सामने पिता ने मां को गोबर के दलदल में डूबाकर मार डाला

0
Uttarakhand : दो बेटों ने की पिता की हत्या, फिर शव को भी जला दिया
सांकेतिक तस्वीर

रुद्रपुर| उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है, यहां जिले के रुद्रपुर में शिमला पिस्तोर में पति ने पत्नी की हत्या कर दी। आपने हत्या करने के कई तरीके सुने होंगे, लेकिन ये सबको हैरान करने वाला तरीका निकला।


ADVERTISEMENTS

दरअसल पति ने पत्नी को गोबर के दलदल में डूबा डूबाकर मार डाला। यह देख बच्चे बीच बचाव करने लगे तो आरोपित ने उनकी पिटाई भी कर दी और फरार हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने जानकारी जुटाने के बाद केस दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से करनई बलिया उत्तर प्रदेश निवासी आजाद राजभर शिमला पिस्तोर गंगापुर फार्म में काम करता है। उसके साथ उसकी 40 वर्षीय पत्नी रानी और बच्चे भी रहते हैं। बताया जा रहा है की आजाद नशे का आदी है। वह रोजाना नशे में पत्नी की पिटाई करता था। शुक्रवार रात एक बजे भी इसी को लेकर उनमें विवाद हो गया। इसके बाद आजाद अपनी पत्नी रानी को खींचकर घर के पास ही गोबर के दलदल के पास ले गया, जहां उसने रानी को गोबर के दलदल में तब तक डुबाता रहा, जब तक उसकी जान नहीं चली गई। आगे पढ़े..

शोर होने पर आजाद का पुत्र सूरज अपने भाई-बहनों के साथ पहुंचा और विरोध करते हुए मां को बचाने लगा तो इस पर आजाद ने बच्चों की पिटाई कर दी और फरार हो गया। बच्चों को रोता देख आसपास के लोग एकत्र हुए और पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर एसपी सिटी मनोज कत्याल, कोतवाल विक्रम राठौर पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे और जानकारी ली। साथ ही हत्यारोपित पति की तलाश शुरू कर दी है। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया की मृतका के पुत्र सूरज की तहरीर पर आजाद राजभर के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज कर लिया है। उसकी तलाश की जा रही है, जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़े: 5g launch in India : 4G का गया जमाना, PM मोदी ने लॉन्च की 5G सेवा

ADVERTISEMENTS