HomeBreaking Newsसरकार पर भड़के आंगनबाड़ी कर्मचारी, 27 अक्टूबर को प्रदेश स्तरीय सांकेतिक धरना

सरकार पर भड़के आंगनबाड़ी कर्मचारी, 27 अक्टूबर को प्रदेश स्तरीय सांकेतिक धरना

ADVERTISEMENTS
  • 25 नवंबर को प्रदेश स्तरीय आंदोलन
  • विशाल रैली, सचिवालय में धरना—प्रदर्शन

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

  • उत्तरांचल आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की यहां हुई प्रदेश स्तरीय बैठक में 18 हजार प्रतिमाह मानदेय देने सहित 04 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन तीव्र करने का निर्णय लिया गया। तय हुआ कि यदि मांगों के संदर्भ में कोई उपयुक्त निर्णय नहीं लिया गया तो अगले माह नवंबर से प्रदेश स्तरीय आंदोलन की शुरूआत कर दी जायेगी। यह भी निर्णय लिया गया कि 27 अक्टूबर को प्रदेश के समस्त जनपदों में एक दिवसीय सांकेतिक धरना देकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ती अपने रोष का इजहार करेंगी।
⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

प्रदेश अध्यक्ष प्रभा फर्त्याल की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि चार सूत्रीय मांगों में आंगनबाड़ी व मिनी आंगनबाड़ी कर्मचारियों को कम से कम 18 हजार रूपये प्रति माह मानदेय समय पर दिये जाने, जनश्री बीमा योजना का लाभ देने, सुपरवाइजर पद पर पदोन्नति में 100 प्रतिशत आरक्षण देने तथा विभागीय आनलाइन कार्यों को करने हेतु मोबाइल व लैपटाप दिए जाने की मांगें शामिल हैं। उन्होंने कहा कि पुराने उपकरण सभी खराब हो चुके हैं।

उन्होंने कहा कि गत 14 अक्टूबर को मुख्यमंत्री से हुई वार्ता के बाद भी कोई अनुकूल आदेश नहीं जारी किया गया है। जिससे संगठन के सदस्यों में रोष व्याप्त है। यदि समय रहते सभी मांगे नहीं मानी गई तो नवंबर माह की 25 तारीख से प्रदेश स्तरीय आंदोलन शुरू कर दिया जायेगा। इस मौके पर एक नोटिस के रूप में पत्र निदेशक महिला सशक्तिकरण, बाल विकास एवं पुष्टाहार, उत्तराखण्ड शाासन, देहरादून को भी भेजा गया। बैठक में संगठन के तमाम पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments