HomeAccidentउत्तराखंड हादसा : यहां मैक्स वाहन खाई में गिरा, तीन युवकों की...

उत्तराखंड हादसा : यहां मैक्स वाहन खाई में गिरा, तीन युवकों की दर्दनाक मौत

चमोली/गोपेश्वर। यहां घाट विकासखंड के रामणी गांव के तीन युवाओं की मैक्स दुर्घटना में मौत हो गई। दुर्घटना का पता ग्रामीणों को शनिवार की सुबह चला। घूनी-रामणी मोटर मार्ग पर शुक्रवार रात को करीब साढ़े सात बजे एक मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार तीन युवाओं की मौत हो गई है। क्षेत्र में मौसम बेहद खराब था, जिससे रात को किसी को भी दुर्घटना का पता नहीं चल पाया। News WhatsApp Group Join Click Now

ADVERTISEMENTS

जिस स्थान पर दुर्घटना हुई है, वह जंगल का क्षेत्र है। रामणी गांव के ग्राम प्रधान सूरज पंवार ने बताया कि वाहन रामणी गांव से घूनी जा रहा था। शनिवार को सुबह जब रामणी गांव से एक वाहन घूनी गांव की ओर जा र‌हा था, तो वाहन में सवार लोगों ने खाई में गाड़ी गिरी देखी। जिसके बाद अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इसकी सूचना राजस्व पुलिस को भी दी गई।

दुर्घटना में 30 वर्षीय प्रकाश सिंह पुत्र कुंदन सिंह, 33 वर्षीय देवेंद्र सिंह पुत्र कैलाशी सिंह और 40 वर्षीय तोता राम की मौत हो गई। सभी रामणी गांव के निवासी थे। ग्रामीणों की मदद से तीनों मृतकों के शवों को खाई से सड़क तक लाया गया।

अल्मोड़ा—रानीखेत : कृपालु हुए सूर्य देवता, दोपहर से खिल आई धूप

Almora : मुश्किल वक्त, SDRF सख्त ! बेहद कठिन हालातों में रेस्क्यू अभियान, पढ़िये पूरी ख़बर

Weather Alert, UK : मौसम विभाग ने इन जनपदों के लिए जारी किया अलर्ट, पढ़िये मौसम का लेटस्ट पूर्वानुमान

Haldwani : यहां बर्फबारी का आनंद लेकर लौट रहे पर्यटकों की कार खाई में गिरी, पांच घायल

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments