HomeUttarakhandLok Sabha Elections 2024: चुनाव के लिए तैयारी कर रही BSP ने...

Lok Sabha Elections 2024: चुनाव के लिए तैयारी कर रही BSP ने अपने उम्मीदवारों का चयन नहीं किया, दो सीटों पर बाधा

🔴 exclusive रिपोर्ट

ढोकाने वॉटरफॉल में अराजकता: जागा प्रशासन, अब तैनात होगी पुलिस!

ADVERTISEMENTS

Lok Sabha Elections 2024: सूत्रों के मुताबिक, BSP ने गढ़वाल, टिहरी और अल्मोडा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम लगभग तय कर लिए हैं, लेकिन हरिद्वार और नैनीताल-उधमसिंह नगर सीटों पर अभी फैसला नहीं हुआ है.

प्रदेश की पांचों लोकसभा सीटों पर चुनाव की तैयारी कर रही BSP के प्रत्याशियों की घोषणा अभी नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि तीन सीटों पर नाम फाइनल हो चुके हैं, लेकिन मैदानी प्रभाव और ज्यादा वोट बैंक वाली दो सीटों पर उम्मीदवारों के नाम पर अभी भी मंथन जारी है.

माना जा रहा है कि इसमें एक-दो दिन और लग सकते हैं। BSP में पिछले 15 दिनों से प्रत्याशियों पर मंथन चल रहा है। इस बार BSP पांचों लोकसभा सीटों पर दावेदारी के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती.

सूत्रों के मुताबिक, गढ़वाल, टिहरी और अल्मोडा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम लगभग तय हो चुके हैं, लेकिन हरिद्वार और नैनीताल-उधमसिंह नगर सीटों पर अभी फैसला नहीं हुआ है. दिल्ली में BSP सुप्रीमो से पहले चरण की बातचीत के बाद मंगलवार को देर शाम तक प्रत्याशियों के नाम पर चर्चा चलती रही.

BSP प्रदेश अध्यक्ष चौधरी शीशपाल ने कहा, फिलहाल BSP सुप्रीमो मायावती के साथ बैठक में मंथन चल रहा है. जल्द ही उम्मीदवारों की घोषणा की जाएगी. हरिद्वार में निर्दलीय विधायक उमेश कुमार, भावना पांडे समेत कई नेताओं के BSP से चुनाव लड़ने की चर्चा है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments