HomeBreaking Newsघर पर अकेली वृद्धा से मारपीट, मुंह पर डाला कंबल, छीन लिया...

घर पर अकेली वृद्धा से मारपीट, मुंह पर डाला कंबल, छीन लिया गलोबन्द

ADVERTISEMENTS

✒️ बदमाश चढ़ा पुलिस के हत्थे, टीम को 05 हजार का इनाम

सीएनई रिपोर्टर, मुक्तेश्वर/नैनीताल

80 साल की एक महिला के गले से गलोबन्द छीन कर भागने वाला आरोपी पुलिस टीम के हत्थे चढ़ गया है। जिस पर SSP Nainital ने मुक्तेश्वर पुलिस टीम को 05 हजार का नगद इनाम देने की घोषणा की है।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)

घटनाक्रम के अनुसार गत 01 नवंबर 2022 को सरस्वती देवी उम्र 80 वर्ष पत्नी खड़क सिंह नयाल निवासी ग्राम सतबुंगा जिला नैनीताल अपने घर की रसोई में काम कर रही थी। लगभग दोपहर 12 बजे जब घर में कोई अन्य व्यक्ति नहीं था तो एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा घर में घुस आया। जहां उसने सरस्वती देवी के मुंह में कम्बल डालकर उसे दबोच लिया तथा मारपीट कर सरस्वती देवी के गले से लगभग 2 तोले का सोने का गलोबन्द छीन कर भाग गया। इस संबंध में पीड़िता के भतीजे वीरेंद्र सिंह द्वारा थाना मुक्तेश्वर में आकर तहरीर दी गई थी। जिसके आधार पर धारा 394/452 भादवि के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया था।

पुलिस ने की यह कार्यवाही –

सीनियर सिटीजन के साथ हुए इस जघन्य वारदात को देखते हुए एसएसपी पंकज भट्ट द्वारा घटना का अतिशीघ्र अनावरण करने एवं अभियुक्तों को गिरफ्तार किए जाने हेतु अधिनस्थ अधिकारियों व कर्मचारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। जिस पर एसपी क्राइम यातायात नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र एवं क्षेत्राधिकारी भवाली नितिन लोहानी के सफल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष मुक्तेश्वर महेश जोशी के नेतृत्व में तत्काल पुलिस टीम गठित की गई।

आरोपी की हुई गिरफ्तारी –

लगातार सुरागरसी, पतारसी कर संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ व सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन कर गत दिवस 03 नवंबर 2022 को उक्त चोरी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी टीकम सिंह गौड़ पुत्र स्व. मोहन सिंह गौड़ निवासी ग्राम सतबुंगा थाना मुक्तेश्वर जिला नैनीताल हाल निवासी हल्द्वानी को सतबुंगा को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से लूटे हुए सामान गलोबंद बरामद कर गिरफ्तार किया गया। इधर एसएसपी नैनीताल ने प्रकरण के त्वरित अनावरण करने पर पर पुलिस टीम को 05 हजार का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की गई। पुलिस टीम में कोतवाल महेश जोशी के अलावा कांस्टेबल त्रिलोक नाथ व कांस्टेबल विपिन शर्मा शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments