HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : गुजरात में भाजपा की जीत पर कार्यकर्ता गदगद, आतिशबाजी

अल्मोड़ा : गुजरात में भाजपा की जीत पर कार्यकर्ता गदगद, आतिशबाजी

ADVERTISEMENTS

अल्मोड़ा। गुजरात में भारतीय जनता पार्टी की जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने यहां चौघानपाटा में जमकर आतिशबाजी की और मिष्ठान वितरण किया। जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा ने कहा जनता ने जाति और धर्म से ऊपर उठकर केवल विकास को वोट दिया है।

भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा आज पार्टी की गुजरात में ऐतिहासिक जीत पर मिष्ठान वितरण व आतिशबाजी कर खुशी व्यक्त की। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं में अपार उत्साह देखा गया। पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा ने कहा कि गुजरात की जनता ने एक बार फिर साबित कर दिया की गुजरात को विकास की नई दिशा देने का काम केवल भारतीय जनता पार्टी ने किया है। जिसे वह आगे भी जारी रखेगी।

नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी ने कहा कि गुजरात की जनता ने जाति व धर्म से उठकर केवल विकास को महत्व दिया। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री के सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की भावना को कायम रखा है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, रवि रौतेला, दर्शन रावत, कैलाश गुरुरानी, धर्मेंद्र बिष्ट, विनीत बिष्ट, लीला बोरा, चंद्रा जोशी, रेखा आर्या, अमित साह मोनू, कृष्ण बहादुर सिंह, धर्मवीर आर्य, देवाशीष नेगी, मनीष जोशी, संदीप श्रीवास्तव, राजा खान, प्रताप कनवाल, आनन्द कनवाल, तस्लीम अंसारी, ललित मेहता, संजय साह मेर, गिरीश खोलिया, अजय वर्मा, दिशांत पवार, आशीष गुरुरानी, बालकृष्ण जोशी, मोहम्मद मुदस्सर, संजय जोशी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments