हिमाचल प्रदेश में भाजपा को जनता ने दिया मुंहतोड़ जवाब : भूपेंद्र भोज

👉 कांग्रेस की प्रचंड विजय भविष्य के लिए मजबूत संकेत 👉 2024 में होगी कांग्रेस की सत्ता वापसी अल्मोड़ा। जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त कार्यकारी…

भूपेन्द्र भोज गुडडू

👉 कांग्रेस की प्रचंड विजय भविष्य के लिए मजबूत संकेत

👉 2024 में होगी कांग्रेस की सत्ता वापसी

अल्मोड़ा। जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त कार्यकारी जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र भोज गुडडू ने पडो़सी राज्य हिमाचल में कांग्रेस की शानदार विजय पर हर्ष जताते हुए इसे भविष्य के लिए मजबूत संकेत बताया है। साथ ही इसे जन हित की अनदेखी करने पर जनता द्वारा दिया गया मुंहतोड़ जवाब बताया है।

भूपेंद्र भोज (Bhupendra Bhoj Guddu) ने यहां जारी बयान में कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में यह पहली जीत है। जिस पर उन्होंने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी एंव कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को शुभकामनाएं दी हैं।

भोज ने कहा कि हिमाचल की जनता ने विकास के लिए तत्पर कांग्रेस पार्टी पर विश्वास व्यक्त करके केन्द्र की मोदी सरकार को करारा झटका दिया है। देश और प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई का चरम स्तर में पहुंचना और देश की संवैधानिक संस्थानों को धूमल करने और कर्मचारियों के उत्पीड़न के खिलाफ जनता का मुंहतोड़ जवाब है।

उन्होंने कहा कि आगामी 2024 के आम लोकसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी देश की सत्ता में वापसी करेगी। कांग्रेस पार्टी के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी बूथ मैनेजमेंट को मजबूत करके देश की जनता के विश्वास पर नये सिरे से मजबूत होगी।

उन्होंने हिमाचल प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह सहित सभी नवनिर्वाचित विधायकों और पार्टी संगठन के पदाधिकारियों एंव कार्यकर्ताओं और हिमाचल प्रदेश की जागरूक जनता को इस ऐतिहासिक जीत के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *