71 साल बाद रामपुर में खिला कमल, मैनपुरी में रिकॉर्ड 2.88 लाख वोटों से जीतीं डिंपल यादव

नई दिल्ली| देश के 5 राज्यों की 6 विधानसभा सीटों में 2 कांग्रेस और 2 भाजपा को मिली हैं। यूपी की मैनपुरी लोकसभा सीट पर…

नई दिल्ली| देश के 5 राज्यों की 6 विधानसभा सीटों में 2 कांग्रेस और 2 भाजपा को मिली हैं। यूपी की मैनपुरी लोकसभा सीट पर डिंपल यादव ने रिकॉर्ड तोड़ जीत दर्ज की है। उन्होंने भाजपा के रघुराज शाक्य को 2 लाख 88 हजार से ज्यादा वोटों से हराया है। सबसे ज्यादा उलटफेर आजम खान का गढ़ माने जाने वाले रामपुर में हुआ है। यहां 71 साल बाद कमल खिला है। भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना ने आजम के करीबी आसिम रजा को 34 हजार वोटों से हरा दिया है। उधर, खतौली विधानसभा सीट पर सपा-रालोद गठबंधन के मदन भैया की जीत हुई है।

बिहार की कुढ़नी विधानसभा सीट पर भी भाजपा का कब्जा रहा। यहां भाजपा के केदार गुप्ता ने जदयू के मनोज कुशवाहा को 3649 वोटों से हराया। छत्तीसगढ़ की भानुप्रतापपुर और राजस्थान की सरदारशहर सीट पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। आगे पढ़ें विस्तार से…

पहले देखें, किस सीट पर कौन जीता…

सीटजीतइतने वोटों से जीतेहार
मैनपुरी लोकसभा (यूपी)डिंपल यादव (सपा) 617625 Vot288461रघुराज शाक्य (भाजपा) 329489 Vot
रामपुर (यूपी)आकाश सक्सेना (भाजपा) 81371 Vot34136आसिम रजा (सपा) 47271 Vot
खतौली (यूपी)मदन भैया (सपा-RLD) 97071 Vot22143राजकुमारी सैनी (भाजपा) 74906 Vot
कुढ़नी (बिहार)केदार गुप्ता (भाजपा) 76648 Vot3649 मनोज कुशवाहा (JDU) 73016 Vot
भानुप्रतापपुर (छत्तीसगढ़)सावित्री मंडावी (कांग्रेस) 65327 Vot21171ब्रम्हानंद नेताम (BJP) 44229 Vot
सरदारशहर (राजस्थान)अनिल कुमार (कांग्रेस) 90915 Vot26852अशोक कुमार (BJP) 64219 Vot
पदमपुर (ओडिशा)बर्षा सिंह बरिहा (बीजेडी) 120672 Vot42679प्रदीप पुरोहित (भाजपा) 78034

मैनपुरी लोकसभा : यूपी उपचुनाव में यह सबसे अहम सीट रही। यहां डिंपल यादव ने BJP कैंडिडेट को 2.88 लाख वोटों से हराया है। डिंपल को 6,17,625 तो भाजपा कैंडिडेट रघुराज सिंह को 3,29,489 मिले। मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद यहां उपचुनाव हुआ था।

रामपुर विधानसभा सीट : इस सीट को आजम खान का गढ़ माना जाता है। यहां पहली बार भाजपा जीती है। भाजपा कैंडिडेट आकाश सक्सेना को 81,371 वोट मिले हैं, जबकि सपा कैंडिडेट आसिम रजा को 47,271 वोट मिले। सपा को 34,136 वोटों से हार मिली है।

खतौली विधानसभा : यहां सपा-रालोद गठबंधन के मदन भैया की जीत हुई है। मदन भैया को 97,071 वोट मिले हैं, जबकि भाजपा प्रत्याशी और विक्रम सैनी की पत्नी राजकुमारी सैनी को 74,906 वोट मिले हैं। यहां मदन भैया ने 22,143 वोटों के मार्जिन से जीत दर्ज की है।

राजस्थान : सरदारशहर सीट पर कांग्रेस ने BJP को 26 हजार वोटों से हराया

चूरू जिले के सरदारशहर विधानसभा उपचुनाव को कांग्रेस ने बड़े अंतर से जीत लिया है। यहां से कांग्रेस कैंडिडेट अनिल शर्मा ने भाजपा उम्मीदवार अशोक कुमार पींचा को 26 हजार 852 वोटों से हराया है। कांग्रेस कैंडिडेट अनिल शर्मा को 90915 वोट मिले है जबकि भाजपा उम्मीदवार अशोक कुमार पींचा को 64219 वोट मिले। वहीं, तीसरे नंबर पर रहे आरएलपी उम्मीदवार लालचंद मूंड को 46628 वोट ही मिल पाए। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधायक रहे भंवरलाल शर्मा के निधन के कारण यहां उपचुनाव हुए हैं।

बिहार : कुढ़नी सीट BJP जीती

राज्य में भाजपा-जेडीयू गठबंधन टूटने के बाद पहली बार दोनों पार्टी के उम्मीदवार आमने-सामने थे। बिहार की कुढ़नी सीट भाजपा के कैंडिडेट केदार गुप्ता जीत गए हैं। उन्हें 76,648 वोट मिले, जबकि 73,016 वोट पाकर ​​​​​जेडीयू के मनोज कुशवाहा दूसरे नबंर पर रहे। इस सीट पर RLD विधायक अनिल कुमार सहानी को अयोग्य ठहराया गया था, जिसके बाद यह सीट खाली हो गई थी। 2020 विधानसभा चुनाव में इस सीट से पहले केदार गुप्ता की जीत की घोषणा की गई थी। बाद में राजद प्रत्याशी ने विरोध किया और रीकाउंटिंग कराई। इसमें अनिल सहनी को 712 वोटों से जीत मिली थी।

छत्तीसगढ़ : भानुप्रतापपुर सीट कांग्रेस जीती

छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस जीती है। सावित्री मंडावी ने यहां बड़ी जीत दर्ज की है। उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम को 21,171 वोटों से हराया। कांग्रेस की सावित्री मंडावी को 65327 वोट मिले जबकि बीजेपी प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम को 44229 वोट ही मिल पाए। कांग्रेस विधायक और डिप्टी स्पीकर मनोज सिंह मंडावी के निधन से ये सीट खाली हुई थी।

ओडिशा : पदमपुर विधानसभा सीट पर BJD और BJP के बीच मुकाबला

ओडिशा के बरगढ़ जिले की पदमपुर विधानसभा सीट पर नवीन पटनायक की पार्टी BJD ने जीत दर्ज की है। BJD कैंडिडेट बर्षा सिंह बरिहा को 120672 वोट मिले हैं। उन्होंने भाजपा कैंडिडेट प्रदीप पुरोहित को 42 हजार से ज्यादा वोटों से हराया है। बर्षा सिंह बरिहा को 120672 मिले जबकि भाजपा कैंडिडेट प्रदीप पुरोहित को 78034 वोट मिले। ये उपचुनाव बीजू जनता दल (BJD) के विधायक बिजय रंजन सिंह बरिहा के निधन के बाद हुआ। बर्षा सिंह बरिहा उन्हीं की बड़ी बेटी हैं।

हल्द्वानी ब्रेकिंग : एसएसपी पंकज भट्ट ने किए उपनिरीक्षक के तबादले

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *