HomeAccidentअल्मोड़ा : पहाड़ी से जा टकराई रोडवेज की बस, यात्रियों में मच...

अल्मोड़ा : पहाड़ी से जा टकराई रोडवेज की बस, यात्रियों में मच गई चीख-पुकार

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। सल्ट क्षेत्र के मोहान से करीब चार किमी पहले अचानक आई तकनीकी खराबी के चलते एक रोडवेज बस अनियंत्रित होकर पहाड़ी से जा टकराई। जिसके बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हालांकि चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। सभी यात्री सुरक्षित हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना सल्ट क्षेत्र की है। यहां सुबह 06 बजे रोडवेज बस संख्या यूके 07 पीए 3222 रसिया महादेव से वाया रामनगर दिल्ली के लिए रवाना हुई। मर्चुला से आगे मोहान से लगभग 04 किलोमीटर पहले बस के मेन पट्टा टूट गया।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

अचानक इस स्थिति में रोडवेज बस अनियंत्रित हो गयी। जिसके बाद बस चालक ने अपनी सूझबूझ का परिचय दिया। उसने सामने से आ रहे वाहनों से बस को टकराने से बचा लिया। इस हेतु उसने बस को पहाड़ी की तरफ टकरा दिया। जिससे बेकाबू बस वहीं पर रूक गई। हालांकि बस में बैठे सभी 25 यात्री इससे बहुत डर गए। उनमें चीख-पुकार मच गई थी।

बताया जा रहा है कि सभी 25 यात्री सुरक्षित हैं और किसी को कोई चोट नहीं आई है। बस परिचालक के अनुसार यदि बस पहाड़ी से नहीं टकराती तो बड़ा हादसा हो जाता। इस घटना के बाद सभी यात्रियों को उतार कर अन्य बस से गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया।

इधर दुर्घटना की जानकारी मोहान पुलिस चेक पोस्ट को दी गई। पुलिस के अनुसार जब यह बस पहाड़ से टकराई तो हड़बड़ाहट में एक-दो वाहन आपस में टकरा गए। इसके बावजूद कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। एक कार को मामूली नुकसान जरूर पहुंचा है।

पहाड़ की शांत वादियों में हुड़दंग किया तो खैर नहीं

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments