📌 Inter School swimming competition, Sharda Public School Almora
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। यहां शारदा पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा में चल रही दो दिवसीय इंटर स्कूल तैराकी प्रतियोगिता का समापन हो गया है। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार कला का प्रदर्शन किया।
ADVERTISEMENTS
तैराकी प्रतियोगिता विभिन्न वर्गों में आयोजित हुई। इसमें 70 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। विजेता, उप विजेता खिलाड़ियों व अन्य प्रतिभागियों को प्रधानाचार्या विनीता शेखर लखचौरा द्वारा मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
प्रधानाचार्या ने कहा कि आगे भी ऐसी रचनात्मक गतिविधियां जारी रहेंगी। इस मौके पर तैराकी कोच रूपाली चौधरी, सुमित जोशी, अनीता पवार, दानिश आलम सहित विद्यालय का समस्त स्टॉफ मौजूद रहा।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।