HomeBreaking Newsनैनीताल पुलिस बड़ी स्ट्राइक: 36 लाख की स्मैक, तस्कर मो. उमेर गिरफ्तार

नैनीताल पुलिस बड़ी स्ट्राइक: 36 लाख की स्मैक, तस्कर मो. उमेर गिरफ्तार

‘ड्रग फ्री देवभूमि’ अभियान तेज

CNE REPORTER, हल्द्वानी: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के ‘ड्रग फ्री देवभूमि मिशन 2025’ को धरातल पर उतारने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉक्टर मंजूनाथ टी.सी. के नेतृत्व में नैनीताल पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ अपना शिकंजा और कस दिया है। पुलिस ने ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत कार्रवाई करते हुए लगभग 36 लाख रुपये मूल्य की 121 ग्राम स्मैक के साथ एक अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है।

ADVERTISEMENTS
Advertisement

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ मंजुनाथ टीसी ने मीडिया को बताया कि 22 फरवरी 2026 को पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में पुलिस टीम चेकिंग अभियान पर थी। इस दौरान गौला बाईपास रोड के पास से एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली गई, जिसके पास से 121 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इस स्मैक की अनुमानित कीमत 36 लाख रुपये आंकी गई है।

पकड़े गए आरोपी की पहचान मोहम्मद उमेर (उम्र 24 वर्ष) के रूप में हुई है। आरोपी मूल रूप से अजीज गली, थाना बहेड़ी, जिला बरेली उत्तर प्रदेश का निवासी है, जो वर्तमान में टांडा, शेखपुरा में रह रहा था। आरोपी के खिलाफ थाना बनभूलपुरा में नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट (एन.डी.पी.एस. एक्ट) की धारा 8/21 के तहत मुकदमा संख्या 31/26 दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।

सफल ऑपरेशन को अंजाम देने वाली पुलिस टीम

इस महत्वपूर्ण सफलता में बनभूलपुरा पुलिस और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एस.ओ.जी.) की संयुक्त टीम का योगदान रहा। इस टीम में उप निरीक्षक मनोज यादव, कांस्टेबल दिलशाद अहमद, स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप के कांस्टेबल भूपेंद्र जेष्ठा और कांस्टेबल संतोष बिष्ट शामिल रहे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पूरी टीम के उत्साहवर्धन हेतु 2000 रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।


नैनीताल जिले में नशे के विरुद्ध अभियान के आंकड़े

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर मंजूनाथ टी.सी. के कुशल निर्देशन में नवंबर माह से अब तक जिले में नशे के खिलाफ रिकॉर्ड तोड़ कार्रवाई की गई है:

  • कुल गिरफ्तार तस्कर: 55
  • दर्ज किए गए मुकदमे: 44
  • कुल बरामदगी: 7.96 किलोग्राम चरस, 768.32 ग्राम स्मैक, 83 किलोग्राम गांजा, 180 नशीली गोलियां, 24 कैप्सूल और 993 नशीले इंजेक्शन।

अन्य क्षेत्रों में भी पुलिस का प्रहार

जिले के अन्य हिस्सों में भी नशा मुक्ति अभियान के तहत प्रभावी कार्रवाई देखने को मिली है। रामनगर में एक आरोपी को 9.84 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया, वहीं लालकुआं क्षेत्र में दो आरोपियों को 7.68 ग्राम स्मैक के साथ सलाखों के पीछे भेजा गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का संदेश: > “नशे का काला कारोबार करने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। हमारा एकमात्र लक्ष्य नैनीताल जनपद को पूरी तरह से नशामुक्त बनाना है। पुलिस की यह कार्रवाई भविष्य में और अधिक आक्रामक होगी।”

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments