सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा किसान आंदोलन को लेकर हो रहे हो रहे भारत बंद के दौरान कल 8 नवंबर मंगलवार को अल्मोड़ा बाजार खुली रहेगी। व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष सुशील साह ने यहां जारी बयान में कहा कि कोरोना काल में व्यापारी वर्ग ने भारी आर्थिक संकट झेला है। अतएव यह फैसला लिया गया है कि किन्ही कारणों से होने वाले बंद को लेकर बाजार को प्रभावित नही किया जायेगा, ताकि व्यापारियों को फिर किसी संकट का सामना नही करना पड़े। उन्होंने समस्त व्यापारी वर्ग से अनुरोध किया है कि कल अल्मोड़ा बाजार पूर्ववत खुला रहेगा अतएव समस्त व्यापारी अपने प्रतिष्ठान रोज की तरह खोले रखें।
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket
Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।