Almora Holi : सिद्धि को दाता विघ्न विनाशन होली खेले गिरजापति नंदन

✒️ सालम समिति का होली महोत्सव शुरू सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा सालम समिति अल्मोड़ा द्वारा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी दो दिवसीय होली महोत्सव…

सिद्धि को दाता विघ्न विनाशन होली खेले गिरजापति नंदन

✒️ सालम समिति का होली महोत्सव शुरू

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

सालम समिति अल्मोड़ा द्वारा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी दो दिवसीय होली महोत्सव शुरू हो गया है। यह आयोजन राम सिंह धोनी बहुद्देशीय पुस्तकालय वाचनालय सभागार में किया जा रहा है।

शुभारंभ करते हुए समिति के अध्यक्ष राजेंद्र रावत ने समिति के सभी सदस्यों व होल्यारों को होली की शुभकामनाएं दी। समिति के होल्यारों ने होली का शुभारंभ ”सिद्धि को दाता विघ्न विनाशन होली खेले गिरजापति नन्दन। सिद्धि को दाता गौरी को नन्दन” से किया गया। ”गौरी को नंदन मूसा को वाहन होली” आदि का भी गायन हुआ।

देर शाम तक ढोल डमरु की थाप पर होल्यारों ने ”शिव के मन माहि बसे काशी, आधे काशी में बामन बनिया आधे काशी में सन्यासी”, ”सीताराम को ब्याह जनकपुर जाना है” आदि होली प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। होली कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष राजेंद्र रावत, महामंत्री अमरनाथ सिंह रजवार, कोषाध्यक्ष विपिन जोशी, होली महोत्सव के संयोजक इंजीनियर गोपाल सिंह मेहरा, विनोद जोशी, जगमोहन फर्त्याल, उमेश भट्ट के अलावा लोकमाणी भट्ट, प्रदीप बिष्ट, राजू पांडे, देवेंद्र जोशी, केएन पाठक, नवल पंत, सुंदर सिंह, दीवान राम आर्य, मदन सिंह बिष्ट, शेर सिंह, जितेंद्र पांडे, देव सिंह बिष्ट, एडवोकेट जेएल वर्मा, एडवोकेट गोधन सिंह भैसोडा़, पूर्व स्वास्थ्य निदेशक डॉ. जेसी दुर्गापाल सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

अल्मोड़ा बिग ब्रेकिंग : महीनों बाद अल्मोड़ा पुलिस के हत्थे चढ़ गया ‘हीरो’, गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *