HomeUttarakhandBageshwarBageshwar: 08 खाद्य कारोबारियों को नोटिस, कई प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण

Bageshwar: 08 खाद्य कारोबारियों को नोटिस, कई प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: जिलाधिकारी अनुराधा पाल के निर्देशानुसार होली पर्व के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा विभाग व पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा कपकोट व भराड़ी मार्केट स्थित खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया।

ADVERTISEMENTSAd

निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान स्वामियों को प्रतिष्ठान में विशेष साफ-सफाई रखने तथा खाद्य पदार्थो के खरीद-परोख्त का रिकार्ड व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए गए। इस दौरान 08 खाद्य कारोबारियों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों को पालन नहीं करने पर नोटिस जारी किए गए। जिला अभिहित अधिकारी डॉ. प्रकाश फुलारा ने बताया कि निरीक्षण दौरान खाद्य तेल, मावा तथा खुली नमकीन का नमूना लेकर जांच के लिए रूद्रपुर भेजे गए, जांच प्राप्त होने के उपरांत अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।निरीक्षण टीम में जिला अभिहित अधिकारी डॉ. प्रकाश फुलारा के अलावा खाद्य सुरक्षा अधिकारी विपिन कुमार, उप निरीक्षण विश्वनाथ गोस्वामी, हैड कास्टेबल त्रिभुबन मर्तोलिया, पूरन राम, जीवन धौनी आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments