HomeBreaking Newsआज पिथौरागढ़ में भी बंद रहेंगे सभी स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र, डीएम...

आज पिथौरागढ़ में भी बंद रहेंगे सभी स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र, डीएम का आदेश

Pithoragarh School News | मौसम विभाग ने आज पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं अत्यंत भारी वर्षा की संभावना जताई है। बच्चों की सुरक्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी रीना जोशी ने आज (मंगलवार) 23 जुलाई को सभी स्कूलों व आंगनबाड़ी केन्द्रों में अवकाश का आदेश जारी किया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

जिलाधिकारी पिथौरागढ़ का आदेश…

भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 22.07.2024 को जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार जनपद पिथौरागढ़ सहित उत्तराखण्ड राज्य के कुमाऊ मण्डल के जनपदों में दिनांक 23.07.2024 को कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की सम्भावना व्यक्त की गयी है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी चेतावनी के क्रम में दिनांक 23.07.2024 (मंगलवार) को जनपद पिथौरागढ़ अन्तर्गत संचालित कक्षा 01 से 12 तक समस्त शासकीय, अशासकीय विद्यालयों एवं समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों में सुरक्षा के दृष्टिगत एक दिवसीय अवकाश घोषित किया जाता है। उक्त के अतिरिक्त पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार परिषदीय पूरक परीक्षा सम्पन्न होंगी। मुख्य शिक्षा अधिकारी, पिथौरागढ़ एवं जिला कार्यक्रम एवं बाल विकास अधिकारी, पिथौरागढ़ समस्त शैक्षिक संस्थानों व आंगनबाड़ी केन्द्रों में उक्त आदेश का अनुपालन कराना सुनिश्चित करेंगे।

आज पिथौरागढ़ में भी बंद रहेंगे सभी स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र, डीएम का आदेश

चंपावत : आज बनबसा और टनकपुर के मैदानी क्षेत्रों में स्कूलों की छुट्टी

उत्तराखंड : भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में कल स्कूलों की छुट्टी

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments