HomeBreaking Newsउत्तराखंड : भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में कल स्कूलों की...

उत्तराखंड : भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में कल स्कूलों की छुट्टी

Dehradun School News | मौसम विभाग ने उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है, सभी अधिकारियों को अर्लट रहने के निर्देश दिए गए है। जिसके चलते देहरादून की जिलाधिकारी सोनिका ने बच्चों की सुरक्षा को लेकर सभी स्कूलों व आंगनबाड़ी केन्द्रों में (मंगलवार) 23 जुलाई को अवकाश का आदेश जारी किया है। यानी कल मंगलवार को कक्षा 1 से 12 तक सभी स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। School News ग्रुप लिए यहां जुड़े क्लिक करें Click Now

ADVERTISEMENTSAd Ad

जिलाधिकारी सोनिका का आदेश…

भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून एवं एन.डी.एम.ए. के सचेत National Disaster Alert Portal द्वारा दिनांक 22 जुलाई 2024 को जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 23 जुलाई 2024 को जनपद देहरादून में भारी वर्षा एवं कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / वर्षा के तीव्र से अति तीव्र का अलर्ट जारी किया गया है। वर्तमान में जनपद के समस्त क्षेत्रों में मध्यम से भारी वर्षा को दृष्टिगत सवेदनशील स्थलों में भूस्खलन की सम्भावना बढ़ जाती है। इससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित हो सकती है। Dehradun School News

अतः आपदा न्यूनीकरण के दृष्टिगत जनपद के कक्षा 01 से 12 तक संचालित सगस्त शैक्षणिक संस्थाओं और आंगनबाड़ी केन्द्रों में दिनांक 23.07.2024 को एक दिन का अवकाश घोषित किया जाता है। अतः जनपद के समस्त शासकीय/गैर शासकीय एवं निजी स्कूलों के साथ सभी आंगनबाड़ी केन्द्र दिनांक 23.07.2024 को बन्द रहेंगे। मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून एवं जिला कार्यकम अधिकारी देहरादून को निर्देशित किया जाता है कि उपरोक्त समस्त शैक्षणिक संस्थाओं एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में उक्त आदेश का अनुपालन कराना सुनिश्चित करायेंगे। Dehradun School News

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments