HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर न्यूज : विज्ञान को पढ़ा नहीं सीखा जाता है, विज्ञान सप्ताह...

बागेश्वर न्यूज : विज्ञान को पढ़ा नहीं सीखा जाता है, विज्ञान सप्ताह पर कार्यशाला

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के तत्वावधान में विज्ञान सप्ताह के प्रथम चरण में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पिंगलो में दो दिवसीय अनुभव आधारित कार्यशाला शुरू हो गई है। कार्यशाला के उद्घाटन अवसर पर मुख्य संदर्भ दाता आशुतोष उपाध्याय ने कहा की विज्ञान को भाषा के माध्यम से पढ़ के नहीं सीखा जा सकता है। पढ़ने और सीखने में अंतर है। सीखना जीवन प्रयत्न होता है और वह अनुभव से ही होता है। यदि हम किसी चीज को सीखते हैं तो सीखने से कौशल में वृद्धि होती है।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

कार्यशाला समन्वयक एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. शैलेंद्र धपोला ने कहा कि जनपद में विज्ञान शिक्षण को आधारित बनाने के लिए डाइट द्वारा लगातार विविध कार्यक्रम की जा रहे हैं। एक सप्ताह तक चलने वाले इस कार्यक्रम में विभिन्न अनुभव आधारित विज्ञान कार्यशाला व खेल खेल में विज्ञान गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।

पहले दिन बच्चों द्वारा सूर्य चंद्रमा की गतियां, अंतरिक्ष की विभिन्न घटना विभिन्न मॉडल तैयार की व रोल प्ले के माध्यम से विभिन्न आकाशी परिघटनाओं को समझने की कोशिश की। इस अवसर पर 120 बच्चे प्रतिभाग कर रहे हैं। जिसमें उच्च प्राथमिक विद्यालय पिंगलो उच्च प्राथमिक विद्यालय रोलयना के विज्ञान शिक्षक भी प्रतिभाग कर रहे हैं। इस अवसर पर डॉ. प्रेम सिंह मावड़ी, विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुरेश सती, नीरज पंत ,विनोद उप्रेती, उषा पाठक, पूर्व एसएमसी अध्यक्ष उषा बिष्ट, ममता गोस्वामी, कमला कोटियाल आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments