सरकारी से ज्यादा निजि वाहनों से घर पहुंच रहे प्रवासी, सभी केंद्र पैक, अब खाली मकानों में करना पड़ रहा क्वारंटीन

0

भतरौंजखान/अल्मोड़ा। नगर और इसके आसपास गांव में प्रवासियों का आना जारी है। लोग सरकारी वाहनों की अपेक्षा निज़ी वाहनों से ज्यादा संख्या में अपने गांव पहुंच रहे हैं। ग्राम पंचायतों के सहयोग से प्रवासियों को अलग—अलग स्थानों में क्वारंटीन किया जा रहा है, जिससे कई गांवों में स्थित पंचायत घर, विद्यालय और आगनबाड़ी केंद्रों में लोगों को क्वारंटीन करने के लिए जगह नहीं बची है। कई प्रवासियों को गांव में खाली पड़े मकानों में रखा गया है। नगर से लगे तहसील बेतालघाट के कुछ गांव में कोरोना संक्रमित लोग मिलने से ग्रामीणों में भय भी बना हुआ है। हालांकि लोग सावधानी बरत रहे हैं। वहीं स्थानीय जनप्रतिनिधियों का कहना है कि सरकार समय—समय पर इन प्रवासियों का स्वास्थ्य परीक्षण करवाये, जिससे सभी लोग सुरक्षित रह सकें।


ADVERTISEMENTS

अल्मोड़ा जनपद की लेटस्ट ख़बरों के लिए ज्वाइन करें यह ग्रुप

https://chat.whatsapp.com/IVFF8XtuMIKIrouBivKKAE

ADVERTISEMENTS