देहरादून। आज राज्य में कोरोना के 5058 नए मामले सामने आए है, तो वहीं दूसरी ओर 67 लोगों की जान चली गई। प्रदेश के अलग-अलग अस्पतालों से 1601 मरीज स्वस्थ होकर अपने घरों को रवाना हुए है। इस प्रकार राज्य में एक्टिव केसों कि संख्या बढ़कर 39031 पर पहुंच गई है।
इस प्रकार अब उत्तराखंड में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 156859 पर पहुंच गया है, जबकि इनमें से 112265 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। अब तक प्रदेश में 2213 मरीजों ने अपनी जान गवांई है, जबकि 3350 मरीज प्रदेश से बाहर माइग्रेट हुए हैं। अब यहां रिकवरी दर 71.57 प्रतिशत है। प्रदेशभर में आज की तारीख में कुल 163 कंटेनमेंट जोन बने हुए है।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।