भतरौंजखान। ग्रामीणों को कोरोना वायरस से बचाव और जागरूक रहने के उद्देश्य से नेहरू युवा केन्द्र अल्मोड़ा की जिला युवा समन्यक प्रियंका नेगी के निर्देश पर भिकियासैंण ब्लॉक के अनेक गावों में जागरूकता अभियान चलाया गया। स्वयं सेवक राकेश जोशी ने कोरोना वायरस को फैलने और इससे बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया। उन्होंने तिरमोली, धनोली, हरनोली, पुसेला में गरीब लोगों मास्क भी बांटे तथा लोगों को आरोग्य सेतु ऐप की की जानकारी देते हुए उनके फ़ोन में आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड कराया।
ADVERTISEMENTS
अल्मोड़ा की लेटस्ट ख़बरों के लिए ज्वाइन करें यह ग्रुप —
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।