Almora News: खरीफ फसल—2021 के लिए कृषि विभाग की बीमा योजना आरंभ, 10 जुलाई तक करा सकेंगे फसल बीमा

0

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
जिले में कृषि विभाग ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत खरीफ—2021 के लिए बीमा कार्यक्रम शुरू कर दिया है। जिसमें चावल के लिए बीमित राशि 53,893 रुपये प्रति हेक्टेअर और मंडुवे के लिए बीमित राशि 39466 रुपये प्रति हेक्टेअर है। मुख्य कृषि अधिकारी प्रियंका सिंह ने यह जानकारी देते हुए किसानों से इस योजना का लाभ उठाने की अपील की है।


ADVERTISEMENTS

मुख्य कृषि अधिकारी ने बताया कि चावल की बीमित राशि पर 2 प्रतिशत की दर से 1077.86 रुपये प्रति हेक्टेअर या 21.56 रुपये प्रति नाली देय है। उन्होंने बताया मंडुवा की बीमित राशि 39466 रुपये प्रति हेक्टेअर है। जिस पर कृषकों को 02 प्रतिशत की दर से 789.32 रुपये प्रति हेक्टेअर या 15.79 रुपये प्रति नाली देय होगा। ऋणी कृषकों का बीमा संबंधित बैंकों द्वारा किया जाएगा तथा अऋणी कृषक बैंक की निकटवती शाखा/सहकारी समिति (जहां खाता हो), ग्राहक सेवा केंद्र/कामन सर्विस सेंटर, क्राप इंश्योरेंस एप, फसल बीमा पोर्टल पर आनलाइन, एआईसी के प्रतिनिधि/कार्यालय, विभागीय अधिकारियों या एकीकृत आजीविका सहयोग परियोजना आदि माध्यमों से चावल या मंडुवे की फसल का बीमा करा सकते हैं। मुख्य कृषि अधिकारी ने बताया कि फसल बीमा योजना के लिए बीमा प्रस्ताव पत्र के साथ आधार कार्ड, खतौनी, पासबुक की छायाप्रति, प्रीमियम राशि के साथ 10 जुलाई 2021 तक संचूचित फसल का बीमा करा सकते हैं।

अल्मोड़ा में कोरोना की रफ्तार में लगा ब्रेक, आज मात्र 11 नए संक्रमित

Someshwar News: सूची से राशन कार्ड गायब होने और यूनिटें घटा देने के मामले ने पकड़ा तूल, ज्येष्ठ प्रमुख व ग्राम प्रधान संगठन ने डीएम से की शिकायत, जांच की मांग और आंदोलन की चेतावनी

Almora News : कोरोना महामारी से मरने वाले राज्य आंदोलकारियों के परिजनों को दें 10 लाख का मुआवजा, राज्य आंदोलनकारियों ने सीएम को भेजा ज्ञापन

Almora News: आशा वर्कर्स ने राष्ट्रव्यापी हड़ताल के तहत उठाई सात सूत्रीय मांगें, पीएम व सीएम को भेजे ज्ञापन

Almora News: ‘हिटो पहाड़’ के बैनर तले समाजसेवी शुभम धर्मशक्त् के नेतृत्व में मदद को बढ़े हाथ, गांव—गांव निकल पड़ी युवा वा​लिंटियर्स की टीम, अल्मोड़ा के बीस गांवों में बांटी सामग्री और किया जागरूक

उत्तराखंड ब्रेकिंग : कोरोना की स्थिति में सुधार, आज मिले 2071 नए केस, 7051 मरीज हुए डिस्चार्ज

उत्तराखंड में सख्त हुए कोरोना कर्फ्यू के नियम, विस्तार से पढ़े Full SOP

Big Breaking : इंसान में पाया गया छिपकली व गिरगिट वाला येलो फंगस, ब्लैक और व्हाइट फंगस के बाद नई बला, देश में पहला मामला

Breaking: मुंबई में दुर्घटनाग्रस्त बार्ज में बागेश्वर जिले के दो युवक, एक का शव मिला और दूसरा लापता, अपने घर का इकलौता चिराग था मृतक

Uttarakhand : महिला जिसे समझ रही थी रिश्ते का भाई, वह साइबर ठग निकला, खाते से साफ हुए 70 हजार

Uttarakhand : प्रदेश में 01 जून तक बढ़ाया गया कोविड कर्फ़्यू , दुकानों की खुलने की अवधि बढ़ी, पढ़िये आदेश में क्या है नया….

कोरोना संक्रमित बागेश्वर के जिला समाज कल्याण अधिकारी का निधन, सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी में ली अंतिम सांस

हमारे WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

Breaking News : सभी अस्पतालों को हर दिन देने होंगे कोरोना से हो रही मौतों के आंकड़े, दोबारा जारी हुए सख्त निर्देश, बहुत देर से मिली 355 मौतों की डिटेल

राजस्थान के दो जिलों में लगभग 21 दिनों के भीतर 600 से अधिक बच्चे कोरोना संक्रमित, तीसरी लहर की दस्तक का अंदेशा, देश भर में आंकड़े जुटाने की जरूरत….

ADVERTISEMENTS
कैंचीधाम की भीड़ ने किया बेहाल!
दिन भर सरकते रहे वाहन
▶ पूरी खबर YouTube पर देखें