Bageshwer News: कोरोना संक्रमित बागेश्वर के जिला समाज कल्याण अधिकारी का निधन, सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी में ली अंतिम सांस

0
बीसी जोशी— फाइल फोटो

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
बागेश्वर के जिला समाज कल्याण अधिकारी बीसी जोशी (59 वर्ष) का आकस्मिक निधन हो गया है। श्री जोशी कोरोना संक्रमित थे। जिनका आज प्रातः सुशीला तिवारी हॉस्पिटल में निधन हो गया है। श्री जोशी को 17 मई से कोरोना संक्रमित होने के कारण एसटीएच हल्द्वानी में इलाज के लिए भर्ती किया गया था। जिनका आज प्रायः 6 बजे निधन हो गया। श्री जोशी अपने पीछे पत्नी एक पुत्र तथा दो पुत्रियों को रोता बिलखता छोड़ गए हैं। समाज कल्याण अधिकारी श्री जोशी की एक पुत्री की शादी 31 मई को होनी तय हुई थी। ताजा समाचार के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈


ADVERTISEMENTS

उनके निधन पर जिलाधिकारी विनीत कुमार, अपर जिलाधिकारी सीएस इमलाल, सीडीओ डीडी पंत, डीडीओ केएन तिवारी, सीएमओ डॉ. बीडी जोशी, सीवीओ डॉ. उदय शंकर, विधायक चंदन राम दास, बलवंत भौर्याल, जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल, पूर्व विधायत ललित फर्स्वाण, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, विक्रम शाही, भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, ब्लाक प्रमुख गोविंद दानू, हेमा बिष्ट, नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद बिंष्ट, समाज कल्याण विभाग के महेश तिवारी, मोहन सिंह, हेमा देवी, वेद प्रकाश, संजय जोशी आदि ने गहरा दुःख व्यक्त किया है।

ताजा समाचार के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

ADVERTISEMENTS
कैंचीधाम की भीड़ ने किया बेहाल!
दिन भर सरकते रहे वाहन
▶ पूरी खबर YouTube पर देखें