HomeBreaking NewsBig Breaking : कोरोना के बाद अब Black fungus का आतंक, राजस्थान...

Big Breaking : कोरोना के बाद अब Black fungus का आतंक, राजस्थान सरकार ने किया महामारी घोषित, उत्तराखंड में गहन निगरानी, हरियाणा में Notified Disease घोषित

कारोना के बाद अब ब्लैक फंगस ने देश भर में आतंक मचाना शुरू कर दिया है। आज बाकायदा, राजस्थान की गहलोत सरकार ने इसे माहामारी घोषित कर दिया है। वहीं उत्तराखंड सरकार अभी यहां ब्लैक फंगस के आ रहे मरीजों और इससे हो रही मौतों की कड़ी निगरानी कर रही है।

ADVERTISEMENTSAd

ज्ञातव्य हो कि ब्लैक फंगस जिस तेजी से फैल रहा है, उससे यह अंदेशा होने लगा है कि यह कभी भी विभिन्न राज्यों में महामारी का रूप ले सकता है। यह एक ऐसा फंगल इंफेक्शन है जो कोरोना संक्रमित व संक्रमण के बाद स्वस्थ हुए मरीजों को अपनी चपेट में ले रहा है। चिकित्सक बताते हैं कि बेहद खतरनाक है और फेफड़े भी इससे प्रभावित हो सकते हैं।

बड़ी ख़बर : बिना सत्यता जांचे कुंभ मेले को कोरोना का Super spreader बताना एक बड़े षड्यंत्र का हिस्सा, आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद ने जारी किया Tweet, देखिये वीडियो

इधर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन सिंह ने ट्वीट कर बताया है कि आंखों में लालपन या दर्द, बुखार, खांसी, सिरदर्द, सांस में तकलीफ, साफ-साफ दिखाई नहीं देना, उल्टी में खून आना या मानसिक स्थिति में बदलाव ब्लैक फंगस के लक्षण हो सकते हैं।

दिल्ली में एम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने इसके लिए स्टेरॉयड के अधिक सेवन से सावधान रहने की अपील की है। उनका कहना है कि कोरोना के मरीजों को आमतौर पर पांच से 10 दिन तक ही स्टेरॉयड की जरूरत पड़ती है, इससे ज्यादा दिनों तक मरीज को यह दवाएं दी जाएं तो ब्लैक फंगस की आशंका काफी बढ़ जाती है।

उत्तराखंड के गांवों में कोरोना के 15981 एक्टिव केस, 1 अप्रैल से 17 मई तक 13 जिलों में COVID से 3,317 मरीजों की मौत

इन राज्यों में देखा जा रहा प्रभाव
महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, मध्यप्रदेश, झारखंड, दिल्ली और कर्नाटक के अलावा अन्य कुछ राज्यों में भी ये मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। वहीं हरियाणा सरकार ने ब्लैक फंगस को नोटिफाइड डिजीज घोषित कर दिया है। उत्तराखंड में भी अचानक इसके मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है और कई की मौत हो चुकी है।

बड़ी ख़बर : कल दिया Resignation कैंसिल, अब CM तीरथ सिंह के मुख्य सलाहकार बनाये गये शत्रुघ्न सिंह

Breaking News : मीडिया सलाहकार बनाने के दो दिन के भीतर मानसेरा की नियुक्ति निरस्त, मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश

उत्तराखंड/जॉब अलर्ट : सरकार ने दी स्टाफ नर्स की भर्ती परीक्षा कराने की मंजूरी, 28 मई को देहरादून और हल्द्वानी में होगी लिखित परीक्षा

Uttarakhand : सावधान, अगले 24 घंटों में भारी बारिश की सम्भावना, मौसम विभाग ने जारी किया है हाई अलर्ट

Singapore को रास नही आया केजरीवाल का बयान, कहा कोरोना का कोई ‘Singapore Variant’ नही यह India का ही है

दु:खद : कोरोना से जिंदगी की जंग हार गये राज्यमंत्री विजय कश्यप

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments