HomeAccidentदेहरादून-हरिद्वार राजमार्ग पर हादसा, स्कूटी सवार पिता-बेटे की मौत

देहरादून-हरिद्वार राजमार्ग पर हादसा, स्कूटी सवार पिता-बेटे की मौत

ADVERTISEMENTS

Dehradun News | देहरादून-हरिद्वार राजमार्ग पर छिद्दरवाला के समीप सड़क हादसे में स्कूटी सवार दो लोगों की मौत हो गई। मृतक पिता-पुत्र बताए जा रहे हैं।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

सूचना पर थाना रायवाला पुलिस मौके पर पहुंची। प्रभारी निरीक्षक बीएल भारती ने बताया कि एक ट्रक, एक स्‍कॉर्पियो और स्कूटी तीनों देहरादून से हरिद्वार की ओर आ रहे रहे थे। छिद्दरवाला में पेट्रोल पंप के समीप स्‍कॉर्पियो ने स्कूटी को तेज टक्कर मारी, जिसमें स्कूटी पलट गई। स्‍कॉर्पियो वाला तेज गति से वाहन चलाते हुए भाग निकला।

इस बीच पीछे से आ रहे ट्रक ने सड़क पर पलटी स्कूटी को रौंद डाला। जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गयी, जबकि दूसरे ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि मृतक की शिनाख्त समीर 18 वर्ष और नहीम 54 वर्ष निवासी बिजनौर के रूप में हुई है। दोनों पिता पुत्र हैं। समीर देहरादून में रहता था। घटना की विस्तृत जांच की जा रही है।

उत्तराखंड : बाइक समेत खाई में गिरा युवक, दूसरे दिन मिला शव

उत्तराखंड : यहां जली हुई कार में मिला महिला का कंकाल, इलाके में सनसनी

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments