हल्द्वानी ब्रेकिंग : मार—पीट, गाली—गलौज, गर्भवती पत्नी को भी पीटा , दो अलग—अलग मामलों में पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

0
मुखानी में मेगामार्ट कर्मचारी से मारपीट
मुखानी में मेगामार्ट कर्मचारी से मारपीट

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी


ADVERTISEMENTS

नगर की ठंडी सड़क और वैलेजाली लॉज में मारपीट की दो अलग—अलग वारदातों में पुलिस ने पीड़ित पक्ष की ओर से सौंपी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पहली घटना में भट्ट कॉलोनी के निवासी शिवांग रावत पुत्र शैलेश रावत ने तहरीर सौंपी है। जिसमें कहा गया है कि बीती शाम वह अपने साथियों गौरव पाण्डे, अभय कुमार व नवीन बिष्ट के साथ ठंडी सड़क में गया था। जहां सुखद गुजराल, अर्शदीप व अमरदीप सिंह चंडोक आदि ने उनके साथ बेवजह गाली गलौज की। इसके बाद वह वह कार में सवार होकर मुखानी की तरफ जाने लगे तो रास्ते में उक्त लोगों ने उन्हें रोक लिया और मारपीट की। आरोप है कि उसके साथी गौरव पांडे के अपहरण का प्रयास किया गया। पुलिस के आने पर आरोपी उसे छोड़कर भाग निकले। ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

Haldwani : दुष्कर्म की शिकार युवती की पहचान ‘फेसबुक’ में कर दी सार्वजनिक, पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज

इधर मारपीट के एक अन्य मामले में रजत दिवाकर पुत्र राजपाल दिवाकर, निवासी वैलेजाली लॉज की तरफ से भी तहरीर सौंपी गई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि बीती रात सुमित बिष्ट पुत्र नंदन सिंह निवासी वैलेजाली लॉज अपने साथियों मैक, आलोक के साथ आया और गाली गलौज करने लगा। विरोध पर मारपीट की गई। यह भी आरोप है कि उसकी गर्भवती पत्नी के साथ भी मारपीट की गई। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गये। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों ही मामलों में मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है।

पोती के इलाज के लिए बेटे ने पिता से मांगे पैसे, मना करने पर पिता को उतारा मौत के घाट

अन्य खबरें

Haldwani : हिमाकत ! इन चोरों ने तो रिजर्व पुलिस सेंटर में ही लगा दी सेंध, सिपाही की मौजूदगी में ले उड़े लोहे का जाल

उत्तराखंड ब्रेकिंग : नदी किनारे खाई में गिरा स्कूटी सवार, दर्दनाक मौत

भवाली : ऐतिहासिक सैनिटोरियम का बदलेगा स्वरूप, स्वीकृत हुए 367 लाख

उत्तर प्रदेश के नए पुलिस महानिदेशक (DGP) बने मुकुल गोयल

बड़ी खबर : आम आदमी पार्टी के कर्नल अजय कोठियाल देंगे उपचुनाव में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को टक्कर

Rudrapur Breaking : एसएसपी उधम सिंह नगर ने किये पुलिसकर्मियों के तबादले

सिक्किम में खाई में गिरा सेना का ट्रक, तीन की मौत, मृतकों में ताड़ीखेत और रामनगर के दो जवानों शामिल

Uttarakhand : सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले दिल्ली के पर्यटकों पर पुलिस ने की कार्रवाई, महिला वकील से भी की अभद्रता

Big Breaking : रसोई पर फिर बढ़ा बोझ, सरकार ने फिर बढ़ायी एलपीजी की कीमती, घरेलू गैस सिलेंडर में 25 रूपये की बढ़ोत्तरी

Happy Doctors Day : डॉक्टर्स डे क्यों और किसकी याद में मनाया जाता है

Uttarakhand : चटख धूप और भीषण गर्मी के बीच फिर आया मौसम विभाग का बारिश का अलर्ट, अगले 48 घंटों में भारी बारिश की जताई सम्भावना

ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

ADVERTISEMENTS
कैंचीधाम की भीड़ ने किया बेहाल!
दिन भर सरकते रहे वाहन
▶ पूरी खबर YouTube पर देखें