HomeUttarakhandAlmoraBig News, डेनमार्क : उबर कप में उत्तराखंड की आदिती भट्ट...

Big News, डेनमार्क : उबर कप में उत्तराखंड की आदिती भट्ट का शानदार प्रदर्शन

  • अंतरराष्ट्रीय खेल समीक्षकों का ध्यान आकर्षित
  • भारतीय बैडमिंटन टीम ने 5 साल के बाद क्वार्टर फाइनल तक का किया सफ़र तय

सीएनई रिपोर्टर, उत्तराखंड

ADVERTISEMENTSAd Ad

डेनमार्क में चल रहे थॉमस व उबर कप में उत्तराखंड (अल्मोड़ा) की खिलाड़ी आदिती भट्ट ने शानदार प्रदर्शन किया। भारतीय बैडमिंटन टीम ने 5 साल के बाद क्वार्टर फाइनल तक का सफ़र तय किया।

भारतीय टीम ने सिन्धु व चोटिल साईंना नेहवाल की अनुपस्थिति में भी शानदार प्रदर्शन किया। आदिती भट्ट ने एकल में ज़बरदस्त प्रदर्शन कर अन्तरराष्ट्रीय बैडमिंटन का ध्यान आकर्षित किया। उत्तरांचल राज्य बैडमिंटन संघ के सचिव बीएस मनकोटी ने बताया कि पहले मैच में भारत ने स्पेन को 3-2 से हराया। जिसमें आदिती भट्ट ने महिला एकल में स्पेन की अनिया सेटरेन को सीधे सेटों में 21-16 व 21-14 से हराया था। दूसरे मैच में भारत ने स्कॉटलैंड को 4-1 से हराकर क्वार्टर फाइनल में स्थान बनाया। इस मैच में भी आदिती ने ज़बरदस्त प्रदर्शन करते हुए स्कॉटलैंड की राचेल सुगदेन को आसानी से 21-14 व 21-8 से हराया।

क्वार्टर फाइनल में भारतीय टीम की थाईलैंड से 5-0 से हारने के बावजूद आदिती ने अपने एकल मैच में ज़बरदस्त संघर्ष किया। आदिती दुनिया की टॉप 13 में शामिल बुसानन से 16 -21, 21-18 व 15 -21 से तीन सेटों में हारी। आदिती भट्ट के शानदार प्रदर्शन पर उत्तरांचल राज्य बैडमिंटन संघ की अध्यक्ष डॉ. अलकनंदा अशोक समेत समस्त उत्तराखंड बैडमिंटन परिवार व खेल प्रेमियों ने आदिती व उनके कोच डीके सेन व आदिती के माता—पिता को बधाई देते हुए आदिती के उज्जवल भविष्य की कामना की। है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments