अल्मोड़ा : कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति ने चलाया स्वच्छता अभियान, आम रास्तों की वृहद सफाई

कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति अल्मोड़ा द्वारा चलाये गये स्वच्छता अभियान के तहत संस्था के तमाम पदाधिकारियों व सदस्यों ने आज ढूंगाधारा, बालेश्वर वार्ड…

कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति अल्मोड़ा द्वारा चलाये गये स्वच्छता अभियान के तहत संस्था के तमाम पदाधिकारियों व सदस्यों ने आज ढूंगाधारा, बालेश्वर वार्ड के रामलीला मैदान के पास से रास्ते व नालों की सफाई की। समिति की संयोजक ज्योति सतवाल ने बताया कि निकट भविष्य में कोरोना महामारी से उत्पन्न स्थितियां सामान्य होने पर समिति द्वारा बड़े स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जायेगा। उन्होंने बताया कि इस अभियान में पालिका ने भी विशेष सहयोग प्रदान किया। इसके लिए उन्होंने पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी का आभार व्यक्त किया। समिति की महासचिव वंदना सिंह के नेतृत्व में चले इस अभियान में समिति की अध्यक्ष मंजू बिष्ट, कोषाध्यक्ष भुवन चंद्र त्रिपाठी, संयोजक ज्योति सतवाल, सदस्य रमेश चंद्र तिवारी, भगवती त्रिपाठी, मुख्य संरक्षक कमल बिष्ट आदि शामिल रहे। इधर महासचिव वंदना सिंह ने बताया कि वर्तमान में संस्था जनहित, समाज कल्याण, पर्यावरण संरक्षण एवं जरूरतमंद लोगों की आर्थिक सहायता कोरोना काल में कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *