अल्मोड़ा : फरार आरोपी गिरफ्तार, गुंडा अधिनियम में चल रही थी कार्रवाई

अल्मोड़ा। गुंडा एक्ट में निरूद्ध एक फरार आरोपी को सोमेश्वर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ शराब तस्करी के विभिन्न अभियोग पंजीकृत हैं।उल्लेखनीय…

अल्मोड़ा। गुंडा एक्ट में निरूद्ध एक फरार आरोपी को सोमेश्वर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ शराब तस्करी के विभिन्न अभियोग पंजीकृत हैं।
उल्लेखनीय है कि विजय नयाल पुत्र संतन सिंह निवासी दाड़िमखोला सोमेश्वर के विरूद्व वर्ष 2019 में गुण्डा अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही हुई थी, जो मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश होने के बजाय फरार हो गया। तब से फरार ही चल रहा था। जिसके विरूद्व न्यायालय द्वारा गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष सोमेश्वर राजेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि विजय नयाल के विरूद्व थाना सोमेश्वर, कोतवाली अल्मोड़ा एवं आबकारी विभाग अल्मोड़ा में अवैध शराब तस्करी के अभियोग पंजीकृत है। जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास चल रहे थे। इसी क्रम उसे दाड़िमखोला में स्थित उसके भाई अर्जुन सिंह नयाल के घर से गिरफ्तार कर लिया गया और न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *