HomeUttarakhandAlmoraAlmora News: सुभाष चंद्र बोस के आदर्शों पर चलें युवा, जन्मदिन पर...

Almora News: सुभाष चंद्र बोस के आदर्शों पर चलें युवा, जन्मदिन पर किया याद

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के अल्मोड़ा परिसर में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस को आज उनके जन्मदिन पर याद किया गया। उनकी प्रतिमा पर पुष्पार्चन करते हुए उनके योगदान का उल्लेख किया गया।
कर्मचारी संघ के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह धामी ने ने अपने विचार रखते हुए कहा कि सुभाष चन्द्र बोस ने आजाद हिंद फौज की स्थापना से लेकर राष्ट्रीय एकत्व स्थापित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है। अन्य वक्ताओं ने इस बात पर जोर दिया कि आज हर युवा को सुभाष चंद्र बोस के आदर्शों को अपनाने की जरूरत है। कार्यक्रम में प्रो. विद्याधर सिंह नेगी, राजेन्द्र बगडवाल, गिरीश मल्होत्रा, भुवन विद्यार्थी, गणेश तिवारी, केवलानंद पाठक, राजेश पाण्डे, राजेन्द्र बिष्ट, पूरन सिंह, महेश कुमार, सुरेंद्र पवार, भुवन आर्या, कंचन तिवारी आदि कई शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मी शामिल हुए।

पाँचवीं अनुसूची: संस्कृति और ऐतिहासिक अधिकारों का संवैधानिक कवच
▶ विशेष वीडियो
पाँचवीं अनुसूची: केवल आरक्षण नहीं,
संस्कृति और ऐतिहासिक अधिकारों का संवैधानिक कवच

क्या पाँचवीं अनुसूची पहाड़ की संस्कृति, जल-जंगल-जमीन और ऐतिहासिक अधिकारों की मजबूत संवैधानिक ढाल बन सकती है?

▶ वीडियो अभी देखें
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments