HomeBreaking Newsकोरोना का कहर जारी : उत्तराखंड में 7 मरीजों की मौत, 4759...

कोरोना का कहर जारी : उत्तराखंड में 7 मरीजों की मौत, 4759 नए केस – जानें अपने जिले का हाल

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

देहरादून। आज प्रदेश में कोरोना के 4759 नए केस मिले है, जबकि मौतों का सिलसिला जारी है आज 7 मरीजों की मौत हुई है। तो वहीं आज 2712 मरीज कोरोना से जंग जीतकर अपने घरों को रवाना हुए है। जिसके बाद प्रदेश में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 28907 हो गई है।

आज सुशीला तिवारी हॉस्पिटल हल्द्वानी में 1, एम्स ऋषिकेश देहरादून में 1, श्री महंत इंद्रेश हॉस्पिटल देहरादून में 4, हिमालयन हॉस्पिटल देहरादून में 1 मरीज की मौत हुई है।

कोरोना बुलेटिन के अनुसार आज देहरादून में 1802, उधम सिंह नगर में 395, हरिद्वार में 607, नैनीताल में 565, पौड़ी में 259, चंपावत में 112, अल्मोड़ा में 143, बागेश्वर में 120, पिथौरागढ़ में 176, टिहरी में 108, चमोली में 243, उत्तरकाशी में 70, रुद्रप्रयाग में 159 नए केस मिले है।

इसी के साथ राज्य में कोरोना का आंकड़ा 396674 पहुंच गया है। जिसमें से अब तक 352076 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। 8216 संक्रमित राज्य से बाहर जा चुके हैं और 7475 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

देखें वीडियो – नैनीताल जिले में सीजन की चौथी बर्फबारी शुरू

बड़ा फैसला : फिलहाल रोड शो, रैलियों आदि पर जारी रहेंगी पाबंदियां, जल्द जारी होगा आदेश

चर्चा में : तो क्या, भाजपा का दामन थाम सकते हैं कांग्रेस के यह शीर्ष नेता !

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments