देखें वीडियो – नैनीताल जिले में सीजन की चौथी बर्फबारी शुरू

0

नैनीताल। नैनीताल जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सीजन की चौथी बर्फबारी शुरू हो गई है, यहां बीते तीन दिनों से ही मौसम के मिजाज बिगड़े चल रहे है, आज नगर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ के फाहे गिरने शुरू हो गए हैं। हालांकि नगर में हल्की वर्षा हो रही है।


ADVERTISEMENTS
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 14
विज्ञापन 13
विज्ञापन 12
विज्ञापन 11
विज्ञापन 10
विज्ञापन 9
विज्ञापन 8
विज्ञापन 7
विज्ञापन 6
विज्ञापन 5
विज्ञापन 4
विज्ञापन 3
विज्ञापन 2
विज्ञापन 1

बता दें कि बीते तीन दिनों से ही नैनीताल में मौसम का मिजाज बिगड़ा ही रहा। बीते दिवस सुबह हल्की धूप के बाद आसमान में बादल छा गए। बीती रात्रि आसमान खुलने के बाद आज सुबह से फिर आसमान बादलों से घिर हुआ था तथा नगर में हल्का कोहरा भी छाया हुआ है। मौसम के मिजाज को देखकर अच्छी बर्फबारी की संभावना बनी हुई हैं। News WhatsApp Group Join Click Now

इधर नगर में रुक-रुक कर हल्की बूंदाबांदी हो रही है जबकि बारापत्थर हिमालय दर्शन, स्नोव्यू तथा इससे लगे क्षेत्र में बर्फ के फाहे गिरने शुरू हो गए हैं। मुक्तेश्वर में भी कड़ाके ठण्ड के साथ सर्द हवाओं ने लोगों की मुश्किल बढ़ा दी हैं। न्यूनतम तापमान आज शून्य से नीचे पहुंच गया। न्यूनतम तापमान. -0.4 है।

धनोल्टी में सीजन की चौथी बर्फबारी
मसूरी और चकराता में भी शनिवार को हिमपात हुआ है। मसूरी शहर में हल्की बर्फ पड़ी है। लाल टिब्बा और बुराशखंडा में अच्छी बर्फबारी हुई है। धनोल्टी में शनिवार को इस सीजन की चौथी बर्फबारी हुई है। जिससे कड़ाके की ठंड बढ़ी है। दूसरे राज्यों से पर्यटक बर्फ का लुफ्त उठाने पहुंच रहे हैं। वहीं किसानों का कहना है कि इस साल बर्फबारी सेब के बगीचों तथा नगदी फसलों के लिए अच्छी है।

चर्चा में : तो क्या, भाजपा का दामन थाम सकते हैं कांग्रेस के यह शीर्ष नेता !

हल्द्वानी : 55 वर्षीय रोडवेज बस चालक 2 किलो चरस के साथ गिरफ्तार

उत्तराखंड : घोषित हुई UKD प्रत्याशियों की तीसरी सूची, देखिये लिस्ट…

ADVERTISEMENTS