HomeDelhiइंडिया गेट की छतरी में 23 जनवरी को मोदी करेंगे नेताजी की...

इंडिया गेट की छतरी में 23 जनवरी को मोदी करेंगे नेताजी की होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण

ADVERTISEMENTS

नई दिल्ली। इंडिया गेट गोल चक्कर पर ऐतिहासिक छतरी में 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर उनकी होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इससे पहले ट्वीट कर वहां नेताजी की ग्रेनाइट से बनी प्रतिमा बनाने की घोषणा की थी। मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा,“ऐसे अवसर पर जब सम्पूर्ण देश नेताजी की 125वीं जयंती मना रहा है तब मुझे यह बताते हुए बहुत हर्ष हो रहा है कि ग्रेनाइट से बनी उनकी भव्य प्रतिमा इंडिया गेट पर स्थापित की जाएगी। यह उनके प्रति भारत की कृतज्ञता का प्रतीक होगा।” News WhatsApp Group Join Click Now

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)

चुनावी हलचल: कपकोट में फूटी कई भाजपा कार्यकर्ताओं की नाराजगी, 39 कार्यकर्ताओं ने दिया इस्तीफा

मोदी ने ट्विटर पर घोषणा करते हुए कहा कि वहां नेताजी की भव्य प्रतिमा स्थापित होने तक यह होलोग्राम प्रतिमा बनी रहेगी। इसी संबंध में प्रधानमंत्री ने दूसरे ट्वीट में लिखा,“जब तक नेताजी की भव्य प्रतिमा पूर्ण नहीं होती तब तक उनकी एक होलोग्राम प्रतिमा उसी स्थान पर रहेगी। मैं नेताजी की जयंती 23 जनवरी को उस होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण का करूंगा। इसके साथ ही उन्होंने छत्री के नीचे ग्रेनाइट और होलोग्राम प्रतिमा के चित्र भी साझा किये हैं।”

आधिकारिक जानकारी के अनुसार इंडिया गेट पर स्थापित की जा रही प्रतिमा 28 फुट की होगी। इंडिया गेट की ऐतिहासिक छत्री के नीचे पहले ब्रिटेन के सम्राट जॉर्ज पंचम की प्रतिमा हुआ करती थी। इसे सरकार ने 1968 में वहां से हटा दिया था। भारत इस साल स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आज़ादी का अमृत महोत्सव मना रहा है।

कोरोना का कहर : उत्तराखंड में आठ मरीजों की मौत, 4964 नए मामले – जानें अपने जिले का हाल

बस हादसा, अपडेट : खाई में गिरी बारात की बस, दूल्हे की बुआ—भाई समेत 03 की दर्दनाक मौत

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments