HomeUttarakhandBageshwarचुनावी हलचल: कपकोट में फूटी कई भाजपा कार्यकर्ताओं की नाराजगी, 39 कार्यकर्ताओं...

चुनावी हलचल: कपकोट में फूटी कई भाजपा कार्यकर्ताओं की नाराजगी, 39 कार्यकर्ताओं ने दिया इस्तीफा

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
कपकोट में भाजपा के टिकट फाइनल होते ही बगावती सुर उभर आए हैं।कई कार्यकर्ताओं की नाराजगी फूटी है। जिला पंचायत सदस्य समेत 39 कार्यकर्ताओं ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने भाजपा जिलाध्यक्ष के माध्यम से हस्ताक्षरयुक्त शिकायत पत्र प्रदेश अध्यक्ष को पत्र भेजा है। खबरें वही जो समय पर मिले, तो जुड़िये हमारे WhatsApp Group से Click Now

याद रहे कि इस बार कपकोट से विधायक के लिए दावेदारों की लंबी लिस्ट थी। इसमें कपकोट के विधायक बलवंत सिंह भौर्याल, पूर्व विधायक शेर सिंह गड़िया, सुरेश गड़िया, पूर्व जिपं अध्यक्ष विक्रम शाही, ब्लॉक प्रमुख गोविंद दानू शामिल थे। पर्यवेक्षकों की रायशुमारी के बाद गुरुवार को कपकोट से सुरेश गड़िया का टिकट फाइनल हो गया। इसके बाद सुरेश प्रचार में लग गए हैं। उन्होंने पोथिंग के भगवती मंदिर में पूर्जा अर्चना कर चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)

बस हादसा, अपडेट : खाई में गिरी बारात की बस, दूल्हे की बुआ—भाई समेत 03 की दर्दनाक मौत

शुक्रवार को कपकोट के नाराज कार्यकर्ताओं ने बैठक कर हाईकमान पर टिकट वितरण में मनमानी का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि टिकट वितरण में संपूर्ण रायशुमारी के बाद मनमानी की गई है। इस तरह की मनामनी कतई सहन नहीं होगी। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष को अपने इस्तीफे भेज दिए हैं। इस्तीफा देने वालों में जिला पंचायत सदस्य तोली प्रभा गड़िया, महिमन कपकोटी, भुवन गड़िया, भगवत गड़िया, लाल सिंह दीवान, करम सिंह, विनोद कपकोटी, पूरन दानू, हरीश दानू, संजय जोशी, जदगीश सुरकाली, दीपक ऐठानी, राजेंद्र बिष्ट समेत 39 नाम शामिल हैं। इस मामले शेर सिंह गड़िया सोमवार पत्रकार वार्ता करेंगे।

उत्तराखंड से बड़ी खबर : हरक सिंह रावत कांग्रेस में शामिल

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments