HomeBreaking Newsबड़ी खबर : अब बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा हुए कोरोना...

बड़ी खबर : अब बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा हुए कोरोना पॉजिटिव

ADVERTISEMENTS

नई दिल्ली/देहरादून। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट के बाद अब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। नड्डा ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। जेपी नड्डा ने खुद को घर पर ही आइसोलेट कर लिया है। नड्डा ने ट्वीट पर लिखा कि, शुरुआती लक्षण दिखने पर मैंने अपना कोविड टेस्ट करवाया। मेरी रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है। अभी मैं स्वस्थ महसूस कर रहा हूँ। डॉक्टर्स की सलाह पर मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। पिछले कुछ दिनों में जो लोग भी मेरे संपर्क में आए हैं, उनसे अनुरोध है कि अपनी जांच करवा लें।

इससे पहले आज सोमवार को भाजपा के ही दो बड़े नेता कोरोना पॉजिटिव पाए गए है, जिनमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट शामिल है।

अजय भट्ट ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, मैंने हल्के लक्षणों के साथ कोविड के लिए सकारात्मक परीक्षण किया है। घर में खुद को आइसोलेट कर लिया है। जो लोग पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं, कृपया आइसोलेट करें और जांच कराएं।

ब्रेकिंग अपडेट : यूएस नगर में सुचारू रहेगी इंटरनेट सेवा, डीएम पंत ने आदेश लिया वापस

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी ट्वीट किया, “मेरा टेस्ट कोविड पॉजिटिव आया है। मुझे हल्के लक्षण हैं। मैंने खुद को ‘होम क्वारंटीन’ कर लिया है। हाल के दिनों में जो लोग मेरे संपर्क में आएं हैं, मैं उनसे गुज़ारिश करता हूँ कि वो खुद आइसोलेशन में चले जाएं और अपना कोरोना टेस्ट करवा लें।”

उल्लेखनीय है कि सिंह ने छह जनवरी को उत्तराखड के उत्तरकाशी में भारतीय जनता पार्टी की विजय संकल्प रैली के समापन के मौके पर आयोजित रैली को संबोधित किया था। कोरोना होने से पहले जनता के साथ उनका वह आखिरी संपर्क था। News WhatsApp Group Join Click Now

कोरोना के तेज़ी से बढ़ते मामलों के बीच हाल में कई राजनेताओं को कोरोना हुआ है। दिल्‍ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, बिहार के दोनों उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी सांसद सुप्रिया सुले, केंद्रीय मंत्री महेन्द्र नाथ पाण्डेय, कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला और दीपेंद्र हुड्डा इनमें शामिल हैं।

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट भी कोरोना पॉजिटिव

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कोरोना संक्रमित, ट्वीट कर दी जानकारी

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments