HomeBreaking Newsबड़ी खबर : केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट भी कोरोना पॉजिटिव

बड़ी खबर : केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट भी कोरोना पॉजिटिव

नई दिल्ली/देहरादून। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद अब केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। हालांकि बेहद हल्के सिम्टम्स है, जिसके बाद अजय भट्ट ने खुद को घर में ही आइसोलेट कर लिया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

अजय भट्ट ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, मैंने हल्के लक्षणों के साथ कोविड के लिए सकारात्मक परीक्षण किया है। घर में खुद को आइसोलेट कर लिया है। जो लोग पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं, कृपया आइसोलेट करें और जांच कराएं।

आपको बता दें कि आज सोमवार को ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए है, राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर खुद के कोरोना पॉज़िटिव होने की जानकारी दी।

ब्रेकिंग न्यूज़ : ऊधम सिंह नगर जिले में इंटरनेट सेवा बंद, डीएम ने जारी किए आदेश

सिंह ने ट्वीट किया, “मेरा टेस्ट कोविड पॉजिटिव आया है। मुझे हल्के लक्षण हैं। मैंने खुद को ‘होम क्वारंटीन’ कर लिया है। हाल के दिनों में जो लोग मेरे संपर्क में आएं हैं, मैं उनसे गुज़ारिश करता हूँ कि वो खुद आइसोलेशन में चले जाएं और अपना कोरोना टेस्ट करवा लें।”

उल्लेखनीय है कि सिंह ने छह जनवरी को उत्तराखड के उत्तरकाशी में भारतीय जनता पार्टी की विजय संकल्प रैली के समापन के मौके पर आयोजित रैली को संबोधित किया था। कोरोना होने से पहले जनता के साथ उनका वह आखिरी संपर्क था।

कोरोना के तेज़ी से बढ़ते मामलों के बीच हाल में कई राजनेताओं को कोरोना हुआ है। दिल्‍ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, बिहार के दोनों उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी सांसद सुप्रिया सुले, केंद्रीय मंत्री महेन्द्र नाथ पाण्डेय, कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला और दीपेंद्र हुड्डा इनमें शामिल हैं।

उत्तराखंड में कोरोना चिंताजनक : आज 5 मरीजों की मौत, 1292 नए केस – जानें अपने जिले का हाल

उत्तराखंड : UKPSC ने जारी किया इस भर्ती परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, पढ़े पूरी खबर

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments