HomeBreaking Newsगरमपानी ब्रेकिंग : दर्जन भर लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव, स्वास्थ्य...

गरमपानी ब्रेकिंग : दर्जन भर लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव, स्वास्थ्य कर्मी भी शामिल

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, गरमपानी/सुयालबाड़ी

नैनीताल जनपद में कोरोना संक्रमण बहुत तेजी से फैलने लगा है। यदि हालात जल्द नहीं ब​दले तो जिला प्रशासन कुछ सख्त फैसले लेने पर विवश हो सकता है। आज सोमवार को यहां पुन: 12 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है, जिनमें से एक सीएचसी गरमपानी का स्टॉफ कर्मचारी भी है।

कोविड लैब से मिली जानकारी के अनुसार आज ऊंचाकोट से 07, सिमलखा से 03, जोरासी से 01 एवं स्टॉफ का 01 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है। इधर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सतीश पंत ने कहा कि क्षेत्र में कोरोना काफी बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि लोगों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। उन्होंने हर ​व्यक्ति से मास्क व सेनिटाइजर का अनिवार्य से रूप से उपयोग करने व सामाजिक दूरी कायम करने की अपील की है। News WhatsApp Group Join Click Now

उत्तराखंड ब्रेकिंग : गुलदार का निवाला बन गए लापता चल रहे बुजुर्ग, दूसरी बार हुआ हमला

बड़ी खबर : केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट भी कोरोना पॉजिटिव

ब्रेकिंग न्यूज़ : ऊधम सिंह नगर जिले में इंटरनेट सेवा बंद, डीएम ने जारी किए आदेश

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments